Showing posts with label Yeh Jawaani Hai Deewani. Show all posts
Showing posts with label Yeh Jawaani Hai Deewani. Show all posts

Thursday, 23 June 2016

सुभानल्लाह - Subhanallah (Sreeram Chandra, Shilpa Rao, Yeh Jawaani Hai Deewani)

22:00
Movie/Album: ये जवानी है दीवानी (2013)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: श्रीराम चंद्रा, शिल्प राव

इक दिन कभी जो खुद को तराशे
मेरी नज़र से तू ज़रा, हाये रे
आँखों से तेरी क्या-क्या छुपा है
तुझको दिखाऊँ मैं ज़रा, हाये रे
इक अनकही सी दास्ताँ 
कहने लगेगा आईना, सुभानल्लाह...
जो हो रहा है, पहली दफा है, वल्लाह
ऐसा हुआ, सुभानल्लाह..

मेरी खामोशी से बातें चुन लेना
उनकी डोरी से तारीफें बुन लेना
कल नहीं थी जो आज लगती हूँ
तारीफ मेरी है खामखां
तोहफा है तेरा मेरी अदा

एक दिन कभी जो खुद को पुकारे
मेरी जुबां से तू ज़रा, हाये रे
तुझमें छुपी सी जो शायरी है
तुझको सुनाऊं मैं ज़रा, हाय रे
ये दो दिलों का वास्ता वास्ता
खुल के बताया जाये ना
सुभानल्लाह...
जो हो रहा है, पहली दफा है, वल्लाह
ऐसा हुआ, सुभानल्लाह...

इलाही - Ilaahi (Mohit Chauhan, Arijit Singh, Yeh Jawaani Hai Deewani)

21:59
Movie/Album: ये जवानी है दीवानी (2013)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: मोहित चौहान, अरिजीत सिंह

शामे मलंग सी, रातें सुरंग सी 
बागी उड़ान पे ही ना जाने क्यूँ 
इलाही मेरा जी आये आये..
कल पे सवाल है, जीना फिलहाल है 
खानाबदोशियों पे ही जाने क्यूँ 
इलाही मेरा जी आये आये..

मेरा फलसफा कंधे पे मेरा बस्ता 
चला मैं जहाँ, ले चला मुझे रस्ता 
बूंदों पे नहीं, बूंदों के समंदर पे वो
इलाही मेरा जी आये आये..
शामे मलंग सी...

कबीरा - Kabira (Rekha Bhardwaj, Tochi Raina, Yeh Jawaani Hai Deewani)

21:57
Movie/Album: ये जवानी है दीवानी (2013)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: रेखा भारद्वाज, तोची रैना

कैसी तेरी खुदगर्ज़ी 
ना धुप चुने ना छांव
कैसी तेरी खुदगर्ज़ी
किसी ठौर टिके ना पाँव

बन लिया अपना पैगम्बर 
तर लिया तू सात समंदर 
फिर भी सुखा मन के अंदर 
क्यूँ रह गया 

रे कबीरा मान जा 
रे फ़कीरा मान जा 
आजा तुझको पुकारे तेरी परछाईयाँ 
रे कबीरा मान जा 
रे फ़कीरा मान जा 
कैसा तू है निरमोही, कैसा हरजाईया 

टूटी चारपाई वही, ठंडी पुरवाई रस्ता देखे 
दूधों की मलाई वही, मिट्टी की सुराही रस्ता देखे
कैसी तेरी खुदगर्ज़ी 
लब नमक रमे ना मिसरी 
कैसी तेरी खुदगर्ज़ी
तुझे प्रीत पुरानी बिसरी 
मस्त मौला, मस्त कलंदर 
तू हवा का एक बवंडर 
बुझके यूँ अन्दर ही अन्दर 
क्यूँ रह गया
रे कबीरा मान जा...

Friday, 3 June 2016

बदतमीज़ दिल - Badtameez Dil (Benny Dayal, Shefali Alveras, Yeh Jawani Hai Deewani)

04:13
Movie/Album: ये जवानी है दीवानी (2013)
Music By: प्रीतम चक्रवर्ती
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: बेनी दयाल, शेफाली अल्वेरस

पान में पुदीना देखा, नाक का नगीना देखा
चिकनी चमेली देखी, चिकना कमीना देखा
चाँद ने चीटर हो के चीट किया तो
सारे तारे बोले गीली गीली अक्खा
पा परा परा..
मेरी बात, तेरी, ज्यादा बातें बुरी बात
थाली में कटोरा ले के, आलू भात, मुड़ी भात
मेरे पीछे किसी ने रिपीट किया तो
साला मैंने तेरे मुँह पे मारा मुक्का
इसपे भूत कोई चढ़ा है, ठहरना जाने ना
अब तो क्या बुरा क्या भला है, फर्क पहचाने ना
ज़िद पकड़ के खड़ा है कमबख्त, छोड़ना जाने ना
(बदतमीज़ दिल, बदतमीज़ दिल, बदतमीज़ दिल
माने ना, माने ना)-2
ये जो हाल है, सवाल है, कमाल है
जाने ना, जाने ना
बदतमीज़ दिल...

हवा में हवाना देखा, ढिमका फलाना देखा
सिंग का सिंघाड़ा खा के, शेर का गुर्राना देखा
पूरी दुनिया का गोल गोल चक्कर ले के
मैंने दुनिया को मारा धक्का
पा परा परा...
हे बॉलीवुड हॉलीवुड, वेरी वेरी जॉलीवुड
राई के पहाड़ पर तीन फूटा लिलिपुट
मेरे पीछे किसी ने रिपीट किया तो
साला मैंने तेरे मुँह पे मारा मुक्का
अय्याशी के वन वे से खुद को मोड़ना जाने ना
कम्बल बेवजह ये शरम का ओढना जाने ना
ज़िद पकड़ के खड़ा है कमबख्त छोड़ना जाने ना
बदतमीज़ दिल...

आज सारे, चाँद तारे, बन गए हैं डिस्को लाइट्स
जल के बुझा के, हमको बुला के, कह रहे हैं, पार्टी ऑल नाइट्स
नाता बेतुकी दिल्लगी का, तोड़ना जाने ना
आने वाले कल की फिकर से जोड़ना जाने ना
ज़िद पकड़ के खड़ा है कमबख्त, छोड़ना जाने ना
बदतमीज़ दिल..