Showing posts with label 1995. Show all posts
Showing posts with label 1995. Show all posts

Monday, 15 August 2016

कहना ही क्या - Kehna Hi Kya (Bombay, Chitra)

00:42
Movie/Album: बॉम्बे (1995)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: महबूब
Performed By: चित्रा

कहना ही क्या
ये नैन एक अन्जान से जो मिले
चलने लगे, मोहब्बत के जैसे ये सिलसिले
अरमां नये ऐसे दिल में खिले
जिनको कभी मैं ना जानूं
वो हमसे, हम उनसे कभी ना मिले
कैसे मिले दिल ना जानूं
अब क्या करें
क्या नाम लें
कैसे उन्हे मैं पुकारूं

पहली ही नजर में कुछ हम, कुछ तुम
हो जातें है यूं गुम
नैनों से बरसे रिम-झिम, रिम-झिम
हमपे प्यार का सावन
शर्म थोड़ी-थोड़ी हमको, आये तो नज़रें झुक जाएँ
सितम थोड़ा-थोड़ा हमपे, शोख हवा भी कर जाये
ऐसी चली, आँचल उड़े, दिल में एक तूफ़ान उठे
हम तो लुट गये खड़े ही खड़े
कहना ही क्या...

इन होंठों ने माँगा सरगम, सरगम
तू और तेरा ही प्यार है
आँखें ढूंढे है जिसको हर दम, हर दम
तू और तेरा ही प्यार है
महफ़िल में भी तन्हां है दिल ऐसे, दिल ऐसे
तुझको खोना दे, डरता है ये ऐसे, ये ऐसे
आज मिली, ऐसी खुशी, झूम उठी दुनिया ये मेरी
तुमको पाया तो पाई ज़िन्दगी
कहना ही क्या...

Monday, 20 June 2016

ज़रा सा झूम लूं मैं - Zara Sa Jhoom Loon Main (Asha Bhosle, Abhijeet Bhattacharya)

00:17
Movie/Album: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: आशा भोंसले, अभिजीत 

ज़रा सा झूम लूं मैं
अरे ना रे ना रे ना
ज़रा सा घूम लूं मैं
अरे ना रे ना रे ना
आ तुझे चूम लूं मैं
अरे ना रे ना बाबा ना
मैं चली, बनके हवा
रब्बा मेरे मैनूं बचा

मौसम है बेईमान, मस्ती का ये समां
रोको ओ लोगों ज़मीन पे गिरने लगा आसमां
ठुमक ठुमक के झूलूँगी
मैं उड़के गगन को छू लूंगी
मैं चली, बनके हवा
रब्बा मेरे मैनूं बचा
ज़रा सा झूम लूं मैं...

ठंडी ठंडी पवन, जलता है ये बदन
जी चाहता है बना लूं, तुझको अपना सजन
हुआ नहीं ये पहले कभी
मेरी जान बदल गयी अभी अभी
मैं चली, बनके हवा
रब्बा मेरे मैनूं बचा
ज़रा सा झूम लूं मैं...

जाती है तू कहाँ, जानेमन जानेजां
लड़की है तू खूबसूरत, लड़का मैं नौजवान
तुझे गले लगा लूं आ
पलकों में बिठा लूं आ
हो गया मुझे नशा
रब्बा मेरे मैनूं बचा
ज़रा सा झूम लूं मैं...

Saturday, 18 June 2016

दिल पागल दीवाना है - Dil Paagal Deewana Hai (Kumar Sanu, Barsaat)

23:09
Movie/Album: बरसात (1995)
Music By: नदीम श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: कुमार सानू

दिल पागल दीवाना है ये प्यार करेगा
ये कब डरा है दुनिया से जो अब डरेगा
ये प्यार में धड़का है, ये प्यार से धड़केगा
ये कब डरा है...

दिल तख्त-ओ-ताज की परवाह नहीं करता
रस्म-ओ-रिवाज की परवाह नहीं करता
दौलत से खरीदोगे तो इंकार करेगा
ये कब डरा है...

फ़लक रोके, ज़मीं रोके, मगर हम रुक न पाएंगे
दीवारें तोड़ के सारी हम तुमसे मिलने आएंगे
मोहब्बत झुक नहीं सकती ज़माने के झुकाने से
मोहब्बत मिट नहीं सकती ज़माने के मिटाने से
कहता नहीं है दिल करेके दिखाएगा
तूफ़ां में चाहत की शमा जलाएगा
ये जुर्म-ए-वफ़ा दिल तो सौ बार करेगा
ये कब डरा है...

हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है - Humko Sirf Tumse Pyar Hai (Alka Yagnik, Kumar Sanu, Barsaat)

23:03
Movie/Album: बरसात (1995)
Music By: नदीम श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: कुमार सानू, अलका याग्निक

हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है
कह रही है दिल की बेखुदी
बस तुम्हारा इंतज़ार है
हमको सिर्फ़ तुमसे...

ढूंढते हैं हम तुमको दर-ब-दर
जाने कब कहाँ मिलोगे हमसे हमसफ़र
कैसी दूरियां, कैसा फ़ासला
हम यहाँ पे आए सुन के प्यार की सदा
अब ना तुमसे दूर होंगे हम
तुमपे दिल क्या जां निसार है
हमको सिर्फ़ तुमसे...

जागते रहे हम तो रात भर
एक लम्हां एक पल भी सोई ना नज़र
तुम निगाह में, तुम ख्याल में
हाल है बुरा हमारा ऐसे हाल में
यूं तो हमपे ना करो सितम
हमको तुमपे ऐतबार है
कह रही है दिल की...

लव तुझे लव मैं - Love Tujhe Love Main (Kumar Sanu, Alka Yagnik, Barsaat)

22:52
Movie/Album: बरसात (1995)
Music By: नदीम श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: कुमार सानू, अलका याग्निक

अगर कोई मुझसे ये पूछे
क्या?
मैं क्यूँ बेचैन रहता हूँ
क्यूँ?
मेरी इस बेक़रारी की वजह क्या है, बता दूं क्या
क्या?

तेरी अदाओं पे मरता हूँ
लव तुझे लव मैं करता हूँ
तुझसे बिछड़ने से डरती हूँ
लव तुझे लव मैं करती हूँ

ज़रा पास आ, मुझे कुछ कहना है
दूर नहीं एक पल रहना है
देखो मेरे इतने करीब ना आओ
डर लगता है, न हाथ लगाओ
मैं हूँ तेरा, तू है मेरी, मुझसे भी क्या डरना
छोडो तुम ज़िद करना, ज़िद करना
तुझे देखके आहें भरता हूँ
लव तुझे लव मैं...

जब मुझे छोड़ के तू जाता है
सच कहती हूँ, रोना आता है
इश्क़ में अक्सर ये होता है
प्यार जो करता है रोता है
चाहत के सारे गम सह लूंगी, छोडूंगी दुनिया को
तेरे दिल में रह लूंगी, रह लूंगी
तेरे लिये सजती संवरती हूँ
लव तुझे लव मैं...

नहीं ये हो नहीं सकता - Nahin Ye Ho Nahin Sakta (Kumar Sanu, Sadhana Sargam, Barsaat)

22:51
Movie/Album: बरसात (1995)
Music By: नदीम श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: कुमार सानू, साधना सरगम

नहीं ये हो नहीं सकता
के तेरी याद ना आये
बिना तेरे कहीं भी दिल मेरे
अब चैन ना पाये
तुझे भूलने से पहले
मेरी जान चली जाये
नहीं ये हो नहीं सकता...

अगर मुझपे यकीन ना हो
मुझे तुम आज़मा लेना
मैं तुमसे प्यार करता हूँ
जहाँ चाहे बुला लेना
तोडूंगा ना ये वादे वफा
मैं आशिक़ हूँ, दीवाना हूँ
कोई क्या मुझको समझाये
नहीं ये हो नहीं सकता...

मोहब्बत की हदों से हम
चलो आगे निकल जायें
बसा लें घर दिलों में हम
ना दुनिया को नज़र आयें
चुपके सुनें धडकनों की सदा
मेरी दीवानगी दिलबर
तेरे सर की कसम खाये
नहीं ये हो नहीं सकता.

Thursday, 9 June 2016

तू मिले दिल खिले - Tu Mil Dil Khile (Kumar Sanu, Criminal)

04:38
Movie/Album: क्रिमिनल (1995)
Music By: एम.एम.क्रीम
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: कुमार सानू, अलका याग्निक

तू मिले, दिल खिले, और जीने को क्या चाहिए
ना हो तू उदास तेरे पास पास मैं रहूँगा ज़िन्दगी भर
सारे संसार का प्यार, मैंने तुझी में पाया
तू मिले दिल खिले...

चन्दा तुझे देखने को निकला करता है
आईना भी दीदार को तरसा करता है
इतनी हसीं कोई नहीं, इतनी हसीं कोई नहीं
हुस्न दोनों जहां का, इक तुझमें सिमट के आया
तू मिले, दिल खिले...

प्यार कभी मरता नहीं, हम तुम मरते हैं
होते हैं वो लोग अमर, प्यार जो करते हैं
जितनी अदा, उतनी वफ़ा, जितनी अदा, उतनी वफ़ा
इक नज़र प्यार से देख लो फिर से ज़िंदा कर दो
तू मिले, दिल खिले...

तू मिले दिल खिले - Tu Mile Dil Khile (Kumar Sanu, Alka Yagnik, Criminal)

04:15
Movie/Album: क्रिमिनल (1995)
Music By: एम.एम.क्रीम
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: अलका याग्निक, कुमार सानू

तू मिले, दिल खिले, और जीने को क्या चाहिए
ना हो तू उदास, तेरे पास-पास मैं रहूँगा ज़िन्दगी भर
सारे संसार का प्यार, मैंने तुझी में पाया

चंदा तुझे देखने को निकला करता है
आईना भी दीदार को तरसा करता है
इतनी हसीं, कोई नहीं
हुस्न दोनों जहां का, एक तुझमें सिमट के आया
तू मिले, दिल खिले...

प्यार कभी मरता नहीं, हम तुम मरते हैं
होते हैं वो लोग अमर, प्यार जो करते हैं
जितनी अदा, उतनी वफ़ा
एक नज़र प्यार से देख लो, फिर से ज़िंदा कर दो
तू मिले, दिल खिले...

Monday, 6 June 2016

अकेले हम अकेले तुम - Akele Hum Akele Tum (Udit Narayan, Aditya Narayan)

23:12
Movie/Album: अकेले हम अकेले तुम (1995)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: उदित नारायण, आदित्य नारायण

अकेले हम, अकेले तुम
जो हम तुम संग हैं तो फिर क्या गम
तू मेरा दिल, तू मेरी जान
ओह ई लव यू डैडी
तू मासूम, तू शैतान
बट यू लव मी डैडी
तू मेरा दिल, तू मेरी जान
ओह ई लव यू डैडी
तू मासूम, तू शैतान
बट यू लव मी डैडी

यूँ तो है तू नन्हा सा
है मगर गुरु सबका
और इसी शरारत से
दिल जिगर है तू सबका
कहने को है यूँ तो हज़ार
कोई मगर तुझसा कहाँ
अकेले हम, अकेले तुम...

मान लो कल जो ये सारी दुनिया
साथ मेरा नहीं देगी
कौन है फिर मेरी मंज़िल का हमसफ़र
मैं हूँ डैडी
आज लगे कितना हसीं
अपना जहां, अपना समा
अकेले हम, अकेले तुम...

राजा को रानी से - Raja Ko Rani Se (Alka, Kumar, Udit, Akele Hum Akele Tum)

22:45
Movie/Album: अकेले हम अकेले तुम (1995)
Music By: अनु मालिक
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: अलका याग्निक, कुमार सानू, उदित नारायण

राजा को रानी से प्यार हो गया
पहली नज़र में पहला प्यार हो गया
(पहली नज़र में ही खुमार हो गया)
दिल जिगर दोनों घायल हुए
तीरे नज़र दिल के पार हो गया
(तीरे नज़र आर पार हो गया)

राहों से राहें, बाहों से बाहें
मिलके भी मिलती नहीं
होता है अक्सर अरमां की कलियाँ
खिलके भी खिलती नहीं
फिर भी ना जाने क्यूँ नहीं माने
फिर भी ना जाने क्यूँ नहीं माने
दीवाना दिल बेक़रार हो गया
राजा को रानी से प्यार हो गया...

रानी को देखो, नज़रें मिली तो
आँखें चुराने लगी
करती भी क्या वो सर को झुका के
कंगना घुमाने लगी
राजा ने ऐसा जादू चलाया
राजा ने ऐसा जादू चलाया
ना करते करते इकरार हो गया
राजा को रानी से प्यार हो गया...

घर आजा परदेसी - Ghar Aaja Pardesi (Dilwale Dulhaniya Le Jayenge)

03:06
Movie/Album: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मनप्रीत कौर, पामेला चोपड़ा

हो कोयल कूके हूक उठाए
यादों की बंदूक चलाए
बागों में झूलों के मौसम वापस आए रे
घर आजा परदेसी तेरा देस बुलाए रे
घर आजा परदेसी...

इस गांव की अनपढ़ मिट्टी, पढ़ नहीं सकती तेरी चिट्ठी
ये मिट्टी तू आकर चूमे, तो इस धरती का दिल झूमे
माना तेरे हैं कुछ सपने, पर हम तो हैं तेरे अपने
भूलने वाले हमको तेरी याद सताए रे
घर आजा परदेसी...

पनघट पे आई मुटियारें, छम छम पायल की झनकारें
खेतों में लहराई सरसों, कल परसों में बीते बरसों
आज ही आजा गाता हँसता, तेरा रस्ता देखे रस्ता
अरे छुक छुक गाड़ी की सीटी आवाज़ लगाए रे
घर आजा परदेसी...

हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली
ओ चाँद को देखूं, हाथ मैं जोड़ूं, करवा चौथ का व्रत मैं तोड़ूं
तेरे हाथ से पीकर पानी, दासी से बन जाऊँ रानी
आज की रात जो मांगे कोई वो पा जाए रे
घर आजा परदेसी...

ओ मन मितरा, ओ मन मीता
वे तेनूं रब दे हवाले कीता

दुनिया के दस्तूर हैं कैसे, पागल दिल मजबूर है कैसे
अब क्या सुनना, अब क्या कहना, तेरे मेरे बीच ये रैना
खत्म हुई ये आँख मिचौली, कल जाएगी मेरी डोली
मेरी डोली मेरी अर्थी ना  बन जाए रे
घर आजा परदेसी...

ओ माही वे, ओ चनवे
वे जिंदवा ओ सजना

हो गया है तुझको तो - Ho Gaya Hai Tujhko To (Dilwale Dulhaniya Le Jayenge)

03:05
Movie/Album: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, उदित नारायण

न जाने मेरे दिल को क्या हो गया
अभी तो यहीं था, अभी खो गया

हो गया है तुझको तो प्यार सजना
लाख कर ले तू इनकार सजना
दिलदार सजना, है ये प्यार सजना

देखा न तूने, मुड़ के भी पीछे
कुछ देर तो मैं रुका था
जब दिल ने तुझको रोकना चाहा
दूर तु जा चुका था
हुआ क्या, न जाना, ये दिल क्यों, दीवाना
हो गया है तुझको...

ऐ वक़्त रुक जा, थम जा, ठहर जा
वापस ज़रा दौड़ पीछे
मैं छोड़ आयी, खुद को जहाँ पे
वो रह गया मोड़ पीछे
कहाँ मैं, कहाँ तू, ये कैसा, है जादू
हो गया है तुझको...

मेहँदी लगा के रखना - Mehndi Laga Ke Rakhna (Dilwale Dulhaniya Le Jayenge)

03:04
Movie/Album: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, एस.पी.बालासुब्रमन्यम

ये कुड़ियाँ, नशे दियाँ पुड़ियाँ
ये मुण्डे, गली ते गुंडे
नशे दियाँ पुड़ियाँ
गली दे गुंडे

मेहँदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना
लेने तुझे ओ गोरी, आएँगे तेरे सजना
सहरा सजा के रखना, चेहरा छुपा के रखना
ये दिल की बात अपने, दिल में दबा के रखना

उड़-उड़ के तेरी ज़ुल्फ़ें, करती हैं क्या इशारे
दिल थाम के खड़े हैं, आशिक़ सभी कंवारे
छुप जाएँ सारी कुड़ियाँ, घर में शरम के मारे
गाँव में आ गए हैं, पागल शहर के सारे
नज़रें झुका के रखना, दामन बचा के रखना
लेने तुझे ओ गोरी...

मैं इक जवान लड़का, तु इक हसीन लड़की
ये दिल मचल गया तो, मेरा क़ुसूर क्या है
रखना था दिल पे क़ाबू, ये हुस्न तो है जादू
जादू ये चल गया तो, मेरा क़ुसूर क्या है
रस्ता हमारा तकना, दरवाज़ा खुल्ला रखना
लेने तुझे ओ गोरी, आएँगे तेरे सजना
कुछ और अब न कहना, कुछ और अब न करना
ये दिल की बात अपने...

Sunday, 5 June 2016

मेरे ख़्वाबों में जो आये - Mere Khwabon Mein Jo Aaye (Dilwale Dulhaniya Le Jayenge)

00:16
Movie/Album: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर

मेरे ख़्वाबों में जो आए, आ के मुझे छेड़ जाए
उससे कहो कभी सामने तो आए
मेरे ख़्वाबों में जो आए...

कैसा है, कौन है, वो जाने कहाँ है
जिसके लिए मेरे होंठों पे हाँ है
अपना है या बेगाना है वो
सच है या कोई अफ़साना है वो
देखे घूर-घूर के यूँ ही दूर-दूर से
उससे कहो मेरी नींद न चुराए
मेरे ख़्वाबों में जो आए...

जादू सा जैसे कोई चलने लगा है
मैं क्या करूँ दिल मचलने लगा है
तेरा दीवाना हूँ, कहता है वो
छुप-छुप के फिर क्यों रहता है वो
कर बैठा भूल वो, ले आया फूल वो
उससे कहो जाए चाँद ले के आए
मेरे ख़्वाबों में जो आए...