Showing posts with label 1993. Show all posts
Showing posts with label 1993. Show all posts

Monday, 8 August 2016

अंग से अंग लगाना सजन - Ang Se Ang Lagana Sajan (Darr, Vinod Rathod, Alka Yagnik)

05:14
Movie/Album: डर (1993)
Music By: शिव-हरी (शिव कुमार शर्मा, हरिप्रसाद चौरसिया)
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: अलका याग्निक, विनोद राठोड़, सुदेश भोंसले

अरे जो जी में आए, तुम आज कर लो
चाहो जिसे इन बाँहो में भर लो

अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना
गालों से ये गाल लगा के, नैनों से ये नैन मिला के
होली आज मनाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना
अंग से अंग लगाना...

ऊपर ऊपर रंग लगय्यो, ना करिओ कुछ नीचे
मोसे कुछ ना बोल, खड़ी रे चुप से अँखियाँ मीचे
बच के पड़ोसन जाने ना पाए
जाये तो वापस आने ना पाए
जुलमी ने ऐसे बाजू मरोड़ा
कजरा ना गजरा, कुछ भी ना छोड़ा
रपट लिखा दो थाने में
हम भर देंगे जुर्माना
अंग से अंग लगाना...
रंग बरसे...

कैसी खींचा तानी, भीगी चुनरी, भीगी चोली
होली का है नाम, अरे ये तो है आँख मिचोली
आज बना हर लड़का कान्हां, आज बनी हर लड़की राधा
तू राधा मैं कान्हां, ना ना ना ना (क्या)
बिजली और बादल, तुम दोनों हो पागल
है खूब ये जोड़ी, बस देर है थोड़ी
तुम जीवन साथी, हम सब बाराती
रंगों की डोली, ले आई होली
भर लो पिचकारी, कर लो तैयारी
एक निशाना बांध के तुम, नैनों के तीर चलाना
अंग से अंग लगाना...

भीगे भीगे तेरे तन से, जैसे शोले लपक रहे हैं
अपना रस्ता देखे मुसाफिर, तेरे नैनों भटक रहे हैं
मैं भूला रास्ता, रस्ते पे आजा
मैं थाम लूं बैय्याँ, मत छेड़ो सैय्याँ
तुम दिल मत तोड़ो, तुम आँचल छोड़ो
तुम काहे रूठी, मेरी चूड़ी टूटी
दिल मेरा टूटा, चल हट जा झूठा
तू नाच मैं गाऊं, तू बैठ मैं जाऊं
मुश्किल है जाना, तू है दीवाना
मुझे अंग लगा ले, बस रंग लगा ले
नीला के पीला, नीला न पीला
क्या लाल गुलाबी, तु बोल ओ भाभी
चुटकी भर सिन्दूर मंगाकर, इसकी मांग सजाना
अंग से अंग लगाना...

रंग दी प्रीत ने रंग दी - Rang Di Preet Ne Rang Di (Dhanwan, Nitin Mukesh, Kavita Krishnamoorthy)

04:16
Movie/Album: धनवान (1993)
Music By: आनंद मिलिंद
Lyrics By: समीर
Performed By: नितिन मुकेश, कविता कृष्णमूर्ति

रंग दी प्रीत ने रंग दी
बाली उमर कोरी कोरी
रंग दी प्रीत ने..

गोरी के रंग रंगा सांवरा
सांवरे के रंग रंगी गोरी
रंग दी प्रीत ने...

जागी उमंगें पागल तरंगें
छेड़ा बसंती बयारो ने
तन मेरा डूबा, मन मेरा डूबा
वो रंग डाला बहारों ने
क्या कह रहा काजल तेरा
छोड़ो ज़रा आँचल मेरा
धरती गगन खुश्बू चमन
खोये हैं मस्ती की बाहों में
भांग दे भांग दे, थोड़ी सी भांग दे
हम भी मानेंगे होली..
फागुन ने पागल किया है
नैना मिले हमसे चोरी
रंग दी प्रीत ने...

साँसों ने जोड़ा साँसे से नाता
बेला यही तो मिलन की है
साँसों ने जोड़ा साँसों से नाता
बेला यही तो मिलन की है
सतरंगी चोली सपनों की डोली
पलकों में सूरज दुल्हन की है
देखूं तुझे चूड़ी बजे
सिन्दूर की बिंदिया सजे
खुशियों भरी शहनाई
बजती है सारी फिज़ाओं में
रंग दी प्रीत ने रंग दी...

Thursday, 23 June 2016

तेरे दर पर सनम - Tere Dar Par Sanam (Kumar Sanu, Sadhna Sargam)

22:26
Movie/Album: फिर तेरी कहानी याद आई (1993)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: कातिल शफई
Performed By: कुमार सानू, साधना सरगम

तेरे दर पर सनम चले आये
तू ना आया तो हम चले आये

बिन तेरे कोई आस भी ना रही
इतने तरसे के प्यास भी ना रही
लड़खड़ाए कदम, चले आये
तेरे दर पर सनम...

इससे पहले की हम पे हँसती रात
बनके नागिन जो हमको डसती रात
लेके अपना भरम, चले आये
तेरे दर पर सनम...

दिल को धड़का लगा था, पल पल का
शोर सुन ले ना कोई पायल का
फिर भी तेरी कसम, चले आये
तेरे दर पर सनम...

Thursday, 9 June 2016

बाज़ीगर ओ बाज़ीगर - Baazigar O Baazigar (Alka Yagnik, Kumar Sanu, Baazigar)

04:24
Movie/Album: बाज़ीगर (1993)
Music By: अनु मालिक
Lyrics By: आरजू लखनवी
Performed By: अलका याग्निक, कुमार सानू

ओ मेरा दिल था अकेला, तूने खेल ऐसा खेला
तेरी याद मे जागूं रात भर
बाज़ीगर ओ बाज़ीगर, तू है बड़ा जादूगर

बाज़ीगर मैं बाज़ीगर, दिलवालों का मैं दिलबर
ओ दिल लेके दिल दिया है, सौदा प्यार का किया है
दिल की बाज़ी जीता दिल हार कर
बाज़ीगर ओ बाज़ीगर, तू है बड़ा जादूगर

चुपके से आँखों के रस्ते, तू मेरे दिल में समाया
चाहत का जादू जगा के मुझको दीवाना बनाया
पहली नज़र में बनी है, तू मेरे सपनों की रानी
याद रखेगी ये दुनिया, अपनी वफ़ा की कहानी
ओ मेरा चैन चुरा के, मेरी नींदें उड़ा के
खो न जाना किसी मोड़ पर
बाज़ीगर मैं बाज़ीगर...

धक धक धड़कता है ये दिल, बोलो ना क्या कह रहा है
पास आओ बता दूं, ना बाबा डर लग रहा है
मुझको गलत ना समझना, मैं नहीं बादल आवारा
दिल की दीवारों पे मैंने, नाम लिखा है तुम्हारा
ओ तेरे प्यार पे क़ुरबान, मेरा दिल मेरी जान
तुझे लग जाये मेरी उमर
बाज़ीगर ओ बाज़ीगर...

ये काली काली आँखें - Ye Kaali Kaali Aankhen (Kumar Sanu, Anu Malik, Baazigar)

04:22
Movie/Album: बाज़ीगर (1993)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: रानी मलिक
Performed By: कुमार सानू, अनु मलिक

ये काली काली आँखें ये गोरे गोरे गाल
ये तीखी तीखी नज़रें ये हिरनी जैसी चाल
देखा जो तुझे जानम हुआ है बुरा हाल
ये काली काली आँखें...

मैं मिला, तू मिली, तू मिली, मैं मिला
मैं मिला, तू मिली, तू मिली, मैं मिला, दुनिया जले तो जले
प्यार करेंगे तुझपे मरेंगे, धक धक दिल ये करे

उफ़ तेरी दिल्लगी दिल को जलाने लगी
दिलरुबा तू मुझे नखरें दिखाने लगी
गैरों की बाहों में इठला के जाने लगी
ये तेरी बेरुखी मुझको सताने लगी
छोड़ो जी छोड़ो सनम, ज़िद अपनी छोड़ो सनम
नाज़ुक है दिल ये मेरा, दिल को न तोड़ो सनम
ये लम्बी लम्बी रातें, आ कर ले मुलाकातें
जाने क्यों दिल ये मेरा, तेरा ही होना चाहे
गुस्से में लाल ना कर, ये गोरे गोरे गाल
ये काली काली आँखें...

न तू कर खटपट, कर प्यार झटपट
मेरे आजा तू निकट, काटूँ प्यार का टिकट
न तू जुल्फें झटक, न तू पैर पटक
अरे ऐसे न मटक, दिल गया है भटक

चेहरे पे तेरे सनम, लैला की हैं शोखियां
हीर से बढ़के हैं, आँखों की ये मस्तियां
जूलियट की तरह होंठों पे हैं सुर्खियां
देख ले खुद को तू, नज़र से मेरी जान-ए-जां
देखी जो तेरी अदा, मैं फ़िदा हो गया
सीने से लग जा ज़रा, जीने का आए मज़ा
ये बिखरी बिखरी ज़ुल्फ़ें, ये झुकी झुकी पलकें
ये गोरी गोरी बाहें, हम क्यों न तुम्हें चाहें
ऐसा तो हमने पहले, देखा नहीं कमाल
ये काली काली आँखें...

ऐ मेरे हमसफ़र - Ae Mere Humsafar (Vinod Rathod, Alka Yagnik, Baazigar)

04:20
Movie/Album: बाज़ीगर (1993)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: रानी मलिक
Performed By: विनोद राठोड़, अलका याग्निक

ऐ मेरे हमसफ़र, ऐ मेरी जान-ए-जां
मेरी मंजिल है तू, तू ही मेरा जहां
ऐ मेरे हमसफ़र ऐ मेरे जान-ए-जां
बन गए आज हम दो बदन एक जां
ऐ मेरे हमसफ़र...

भीगा भीगा आँचल, आँखों का ये काजल घायल ना कर दे मुझे
सीने की ये हलचल, बढ़ने लगी पल पल, पागल ना कर दे मुझे
पागल जो हम हो गए, बन जाएगी दास्ताँ 
आहिस्ता बोलो सनम, सुन लेगा सारा जहां 
मेरी मंजिल है तू...

सांसो के ये शोले, सांसो में तू घोले, पल में पिघल जाएँ हम
होठों के अंगारे, होठों पे हमारे रख दे तो जल जाएँ हम
ये प्यार वो आग है, जिसमें नहीं है धुंआ
लगती है जब ये अगन, जल जाते हैं जिस्म-ओ-जां
बन गए आज हम...

किताबें बहुत सी - Kitaabein Bahut Si (Asha Bhosle, Vinod Rathod, Baazigar)

04:19
Movie/Album: बाज़ीगर (1993)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: रानी मलिक
Performed By: आशा भोंसले, विनोद राठोड़

किताबे बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने
मगर कोई चेहरा भी तुमने पढ़ा है
पढ़ा है मेरी जां, नज़र से पढ़ा है
बता मेरे चेहरे पे क्या क्या लिखा है

उमंगें लिखी है, जवानी लिखी है
तेरे दिल की सारी कहानी लिखी है
कहीं हाल-ए-दिल भी सुनाता है चेहरा
ना बोलो तो फिर भी बताता है चेहरा
ये चेहरा हकीकत में इक आईना है
बता मेरे चेहरे पे क्या क्या लिखा है
किताबे बहुत सी पढ़ी...

अगर हम कहें हमको उल्फत नहीं है
कहोगी भी कैसे मोहब्बत नहीं है
बड़े आये चेहरे पे ये मरने वाले
दिखावे का एहद-ए-वफ़ा करने वाले
दिखावा नहीं प्यार की इम्तहाँ है
बता मेरे चेहरे पे क्या क्या लिखा है
किताबे बहुत सी पढ़ी...

Wednesday, 8 June 2016

प्यार हुआ चुपके से - Pyar Hua Chupke Se (Kavita Krishnamurthy, 1942 A Love Story)

02:07
Movie/Album: 1942 अ लव स्टोरी (1993)
Music By: आर. डी. बर्मन
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: कविता कृष्णमूर्ति

दिल ने कहा चुपके से, ये क्या हुआ चुपके से
क्यों नए लग रहे हैं ये धरती गगन
मैंने पूछा तो बोली ये पगली पवन
प्यार हुआ चुपके से, ये क्या हुआ चुपके से

तितलीयों से सुना, मैंने किस्सा बाग़ का
बाग़ में थी इक कली, शर्मीली अनछूई
एक दिन मनचला भँवरा आ गया
खिल उठी वो कली, पाया रूप नया
पूछती थी कली, ये मूझे क्या हुआ
फूल हँसा चुपके से
प्यार हुआ चुपके से...

मैंने बादल से कभी, ये कहानी थी सुनी
परबतों की इक नदी, मिलने सागर से चली
झूमती, घूमती, नाचती, डोलती
खो गयी अपने सागर में जा के नदी
देखने प्यार की ऐसी जादूगरी
चाँद खिला चुपके से
प्यार हुआ चुपके से...

Monday, 6 June 2016

चने के खेत में - Chane Ke Khet Mein (Poornima, Anjaam)

22:39
Movie/Album: अन्जाम (1993)
Music By: आनंद मिलिंद
Lyrics By: समीर
Performed By: पूर्णिमा

अठरा बरस की कंवारी कली थी 
घूँघट में मुखड़ा छुपके चली थी
फँसी गोरी, फँसी गोरी चने के खेत में
हुई चोरी चने के खेत में 
पहले तो जुल्मी ने पकड़ी कलाई
फिर उसने चुपके से ऊँगली दबाई
जोरा जोरी, जोरा जोरी चने के खेत में
हुई चोरी चने के खेत में 

मेरे आगे पीछे शिकारियों के घेरे 
बैठे वहाँ सारे जवानी के लुटेरे
हारी मैं हारी पुकार के
यहाँ वहाँ देखी निहार के
जोबन पे चुनरी गिरा के चली थी
हाथों में कंगना सजा के चली थी 
चूड़ी टूटी, चूड़ी टूटी चने के खेत में
जोरा जोरी...

तौबा मेरी तौबा, निगाहें ना मिलाऊँ
ऐसे कैसे सबको कहानी मैं बताऊँ
क्या क्या हुआ मेरे साथ रे
कोई भी तो आया न हाथ रे
लहंगे में गोटा जड़ा के चली थी
बालों में गजरा लगा के चली थी 
बाली छूटी चने के खेत में
जोरा जोरी...

तेरे चेहरे पे मुझे प्यार - Tere Chehre Pe Mujhe Pyar (Kumar Sanu, Sonali Bajpai, Baazigar)

22:30
Movie/Album: बाज़ीगर (1993)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: ज़मीर काज़मी
Performed By: कुमार सानू, सोनाली बाजपयी

तेरे चेहरे पे मुझे प्यार नज़र आता है
तेरे होठों पे भी इज़हार नज़र आता है
प्यार छुपता नहीं जितना भी छुपा ले चाहे
तेरी आँखों में भी इकरार नज़र आता है

तेरे चेहरे पे मुझे प्यार नज़र आता है
तेरे वादों में भी इकरार नज़र आता है
मैंने ख्वाबों में कभी जिसकी तमन्ना की थी
तेरी सूरत में वो दिलदार नज़र आता है

तूने इस दिल में मचाई है ये कैसी हलचल
मैं तेरे प्यार में कुछ ऐसा हुआ (ऐसी हुई) हूँ पागल
मुझे खुद में तेरा दीदार नज़र आता है
तेरे चेहरे पे मुझे...

मेरी आँखों से यूँ नींदों को उड़ाने वाले
मेरी धड़कन में यूँ चुपचाप समाने वाले
मेरी चाहत का तु हक़दार नज़र आता है
तेरे चेहरे पे मुझे...

हो गया दिल पे मेरे प्यार का कुछ ऐसा असर
ना पता अपना मुझे ना है ज़माने की खबर
मैं जहाँ देखूँ तु हर बार नज़र आता है
तेरे चेहरे पे मुझे...

जादू तेरी नज़र - Jaadu Teri Nazar (Udit Narayan, Darr)

03:59
Movie/Album: डर (1993)
Music By: शिव-हरी (शिव कुमार शर्मा, हरिप्रसाद चौरसिया)
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: उदित नारायण

जादू तेरी नज़र, खुशबू तेरा बदन
तू हाँ कर या ना कर, तू है मेरी किरन
तू है मेरी किरन

मेरे ख़्वाबों की तस्वीर है तू, बेखबर मेरी तक़दीर है तू
तू किसी और की हो ना जाना 
कुछ भी कर जाऊँगा मैं दिवाना
तू हाँ कर या ना कर...

फासले और कम हो रहे हैं, दूर से पास हम हो रहे हैं
माँग लूँगा तुझे आसमां से 
छीन लूँगा तुझे इस जहां से 
तू हाँ कर या ना कर...

तु मेरे सामने - Tu Mere Saamne (Udit Narayan, Lata Mangeskar, Darr)

03:57
Movie/Album: डर (1993)
Music By: शिव-हरी (शिव कुमार शर्मा, हरिप्रसाद चौरसिया)
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: उदित नारायण, लता मंगेशकर

तु मेरे सामने मैं तेरे सामने, तुझको देखूँ के प्यार करूँ
ये कैसे हो गया, तु मेरी हो गयी, कैसे मैं ऐतबार करूँ
तु मेरे सामने...

टूट गयी, टूट के मैं चूर हो गयी, तेरी ज़िद से मजबूर हो गयी
तेरा जादू चल गया ओ जादूगर 
टूट गयी, टूट के मैं चूर हो गयी, तेरी ज़िद से मजबूर हो गयी
तू मेरे सामने...

तेरी जुल्फों से खेलूँगा मैं, तुझको बाँहो में ले लूँगा मैं
दिल तो देते हैं आशिक सभी, जान भी तुझको दे दूँगा मैं 
मेरे होठों के गुलाब माँग ले, मेरी आँखों से शराब माँग ले
तेरा जादू चल गया ओ जादूगर...

इस कहानी के सौ साल हैं, इस जवानी के सौ साल हैं
ये तेरे प्यार के चार पल, ज़िन्दगानी के सौ साल हैं 
एक बार नहीं, सौ बार कर ले, जी भर के तु मुझे प्यार कर ले
तेरा जादू चल गया ओ जादूगर...

Friday, 3 June 2016

ये हसीं वादियाँ - Ye Haseen Waadiyaan (S.P.Bala, Chitra, Roja)

06:14
Movie/Album: रोजा (1993)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: पी.के.मिश्रा
Performed By: एस.पी.बालासुब्रमन्यम, चित्रा

ये हसीं वादियां, ये खुला आसमां
आ गये हम कहाँ, ऐ मेरे साजना
इन बहारों में दिल की कली खिल गयी
मुझको तुम जो मिले हर खुशी मिल गयी
तेरे होठों पे हैं हुस्न की बिजलियां
तेरे गालों पे हैं ज़ुल्फ़ की बदलियां
तेरे दामन की खुशबू से महके चमन
संग-ए-मरमर के जैसा है तेरा बदन
मेरी जानेजां मैं तेरी चाँदनी
छेड़ लो तुम आज कोई, प्यार की रागिनी
ये हसीं वादियां ये खुला आसमां

ये बन्धन है प्यार का, देखो टूटे ना सजनी
ये जन्मों का साथ है, देखो छूटे ना सजना
तेरे आँचल की छांव के तले, मेरी मंज़िल मुझे मिल गयी
तेरी पलकों की छांव के तले, मुहब्बत मुझे मिल गयी
ये हसीं वादियाँ...

जी करता है साजना, दिल में तुमको बिठा लूँ
आ मस्ती की रात में, अपना तुमको बना लूँ
उठने लगे हैं तूफ़ान क्यों, मेरे सीने में ऐ सनम
तुम्हें चाहूँगा दिल-ओ-जान से, मेरी जान-ए-जां मेरी क़सम
ये हसीं वादियाँ...