Showing posts with label 1972. Show all posts
Showing posts with label 1972. Show all posts

Wednesday, 10 August 2016

धीरे धीरे बोल कोई - Dheere Dheere Bol Koi (Mukesh, Lata Mangeshkar)

04:57
Movie/Album: गोरा और काला (1972)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

धीरे-धीरे बोल कोई सुन ना ले
सुन ना ले कोई सुन ना ले
सेज से कलियाँ चुन ना ले
चुन ना ले कोई चुन ना ले
हमको किसी का डर नहीं
कोई ज़ोर जवानी पर नहीं
धीरे-धीरे बोल कोई...

कुछ कह ले, कुछ कर ले ये संसार
हम प्रेमी हैं, हम तो करेंगे प्यार
कोई देख ले, तो देख ले
कोई जान ले, तो जान ले
कोई दोष हमारे सर नहीं
कोई ज़ोर जवानी...

बातों के बदले आँखों से लो काम
वरना हम हो जायेंगे रे बदनाम
नादान तुम, अंजान तुम
लो मान तुम, बेईमान तुम
क्यूँ चैन तुम्हें पल भर नहीं
कोई ज़ोर जवानी...

एक-एक दिन अब लगता है एक साल
तेरे बिन अब मेरा भी है यही हाल
आ प्यार कर, दुनिया से डर
मत दूर जा, मत पास आ
मैं शीशा हूँ पत्थर नहीं
कोई ज़ोर जवानी...

एक ना एक दिन ये कहानी - Ek Na Ek Din Ye Kahani (Md.Rafi)

04:56
Movie/Album: गोरा और काला (1972)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी

एक ना एक दिन ये कहानी बनेगी
तू मेरे सपनों की रानी बनेगी
मैं तेरा दीवाना बनूँगा
रानी तू मेरी दीवानी बनेगी
एक ना एक दिन...

चैन लूटा है, नींद लूटी है
ऐसे मौसम में हमसे रूठी है
ये तेरे हाथों की अँगूठी
प्रेम की पहली निशानी बनेगी
एक ना एक दिन...

ये ग़ुस्सा तू, भूल जाएगी
तेरे होंठों पे, हँसी आएगी
ये आज हो या कल हो, ये होगा
ये बेरुख़ी मेहरबानी बनेगी
एक ना एक दिन...

यूँ ही पहले तो लाज आती है
बाद में गोरी मान जाती है
तेरा-मेरा नया-नया मिलन है
ये मुलाक़ात पुरानी बनेगी
एक ना एक दिन...

Friday, 5 August 2016

रोना कभी नहीं रोना - Rona Kabhi Nahin Rona (Kishore Kumar, Apna Desh)

05:27
Movie/Album: अपना देश (1972)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

रोना कभी नहीं रोना
चाहे टूट जाए कोई खिलौना
सोना चुपके से सोना
चाहे टूट जाए कोई सपना सलोना
रोना कभी नहीं रोना...

दुःख-सुख की क्या बात है
क्या दिन है क्या रात है
आँसू भी मुस्कान बनें
यह तो अपने हाथ है
आशाओं की डोरी में सदा
तुम मन के फूल पिरोना
रोना कभी नहीं रोना...

देखो बच्चों बाग़ में
सब कलियाँ नहीं खिलतीं
दुनिया में इंसान को
सब चीज़ें नहीं मिलतीं
अपना नहीं तुम उसके लिए
जो अपना है नहीं खोना
रोना कभी नहीं रोना...

रंग से और न धाम से
जात से और न नाम से
इज़्ज़त मिलती है यहाँ
देखो अच्छे काम से
कोई काम बुरा तुम मत करना
बदनाम कभी नहीं होना
रोना कभी नहीं रोना...

Monday, 20 June 2016

हवा के साथ साथ - Hawa Ke Saath Saath (Asha Bhosle, Kishore Kumar, Seeta Aur Geeta)

01:12
Movie/Album: सीता और गीता (1972)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: आशा भोंसले, किशोर कुमार

हवा के साथ साथ, घटा के संग संग
ओ साथी चल
मुझे ले के साथ चल तू, यू ही दिन रात चल तू
संभल मेरे साथ चल तू, ले हाथों में हाथ चल तू
ओ साथी चल...

एक तो ये मौसम है बड़ा सुहाना
उसपे अपना दिल भी है दीवाना
परबत से आके ना टकरा जाना
तू बन के बादल
ओ साथी चल...

हँसती है ये दुनियाँ तो हँसने दे
नागन बनके इस रुत को डसने दे
मुझको अपनी आखों में बसने दे
तू बन के काजल
ओ साथी चल...

अपनी रेशमी जुल्फें लहराने दे
मुझको अपनी बाहों में आने दे
थक गयी आज बहुत मैं अब जाने दे ना
मिलेंगे फिर कल
ओ साथी चल...

दुनिया में लोगों को - Duniya Mein Logon Ko (Asha Bhosle, R.D.Burman, Apna Desh)

00:07
Movie/Album: अपना देश (1972)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: आशा भोंसले, आर.डी.बर्मन

दुनिया में, लोगों को
धोखा कभी हो जाता है
आँखों ही, आँखों में
यारों का दिल खो जाता है

नागिन सी मेरी चाल, रखना दिल का खयाल
मेरे दीवानों का, हो जाता है ये हाल
जागी मैं, सारी रैन
सारा जहां सो जाता है
आँखों ही, आँखों में...

कहती है ये नज़र, कब क्या हो क्या खबर
दुनिया में चंद लोग, होते हैं जादूगर
सुनिये जी, उनपे भी
जादू कभी हो जाता है
आँखों ही, आँखों में...

पिंजरे में चलके आप, आ जाता है शिकार
क़ातिल पे भी कभी, आ जाता है यूँ प्यार
बातों ही, बातों में
होना है जो हो जाता है
आँखों ही, आँखों में
यारों का दिल खो जाता है
दुनिया में लोगों को...

Monday, 13 June 2016

देखा ना हाय रे - Dekha Na Haay Re (Kishore Kumar, Bombay to Goa)

00:16
Movie/Album: बॉम्बे टू गोवा (1972)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: किशोर कुमार

देखा न हाय रे, सोचा न हाय रे, रख दी निशाने पे जान
कदमों में तेरे निकले मेरा दम, है बस यही अरमाँ

मिट जायेंगे मर जायेंगे, काम कोई कर जायेंगे
मर के भी चैन ना मिले, तो जायेंगे यारों कहाँ
देखा ना हाय रे...

क़ातिल है कौन, कहा नहीं जाये, चुप भी तो रहा नहीं जाये
बुलबुल है कौन, कौन सैय्याद, कुछ तो कहो रे मेरी जाँ
देखा ना हाए रे...

घर से चले खाके क़सम, छोड़ेंगे पीछा ना हम
सर पे कफ़न बांधे हुए, आया दीवाना यहाँ
देखा ना हाए रे...

Sunday, 12 June 2016

ये जवानी है दीवानी - Ye Jawani Hai Deewani (Kishore Kumar, Jawani Diwani)

23:57
Movie/Album: जवानी दीवानी (1972)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

ये जवानी, है दीवानी
हाँ मेरी रानी, रुक जा ओ रानी
देख ज़रा पीछे मुड के
चली कहाँ ऐसे उड़ के

बातें, मुलाकातें, करने की शाम है
ऐसे में है रुठना, दीवानों का काम है
ये जवानी, है दीवानी...

रूठी, चल झूठी, बस टूटी दोस्ती
शिकवा होठों पे, आँखों में प्यार भी
ये जवानी, है दीवानी...

मिल के, दिल दिल से, खिल जाता बन के फूल
पर तुझको ना भूली, छोटी सी मेरी भूल
ये जवानी, है दीवानी...

Saturday, 11 June 2016

ये जीवन है इस जीवन का - Ye Jeevan Hai Is Jeevan Ka (Kishore, Lata, Piya Ka Ghar)

00:22
Movie/Album: पिया का घर (1972)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

ये जीवन है, इस जीवन का
यही है, यही है, यही है रंगरूप
थोड़े ग़म हैं, थोड़ी खुशियाँ
यही है, यही है, यही है छाँव धूप

ये ना सोचो, इसमें अपनी, हार है के जीत है
उसे अपना लो जो भी, जीवन की रीत है
ये जिद छोड़ो, यूं ना तोड़ो, हर पल इक दर्पण है
ये जीवन है, इस जीवन का...

धन से ना दुनिया से, घर से ना द्वार से
साँसों की डोर बंधी है, प्रीतम के प्यार से
दुनिया छूटे, पर ना टूटे, ये कैसा बंधन है
ये जीवन है, इस जीवन का...

Thursday, 9 June 2016

सा रे के सा रे - Sa Re Ke Sa Re (Kishore Kumar, Asha Bhosle, Parichay)

03:18
Movie/Album: परिचय (1972)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

सा रे के सारे ग म को लेकर गाते चले
सा रे के सारे ग म को लेकर गाते चले
पापा नहीं हैं धा नी सी दीदी, दीदी के साथ हैं सारे
सा रे के सारे...
ऐसे नहीं बोलों में गाओ

सा से निकले रोज़ सवेरा, दूर करे अँधियारा
रे से रेशमी किरणों ने खूब कियाउजियारा
सूरज की रोशन किरणों पे सारे गाते चलें
ला ला ला ला...

ग से गुन गुन ग ग ग
म से मद्धम म म म
प से एक पुजारी
स सरेग गमप पमग गमप पमग रगस

ग से गुनगुन करता है, घूमे क्यारी क्यारी
म से मीठे बोलों में, प से एक पुजारी
भँवरे के जैसे फूलों पे सारे गाते चले
ला ला ला ला...

ध म ध प, ग पध से धुप सुनहरी है,ये नी नशीली लागे
सरगम हो गई पूरी, अब क्या होगा आगे
हाँ, सा सा रे ग, ग म प प म ग, म प ध ध प म प ध नि सां प
सा सा रे ग, ग म प प म ग, म प ध ध प म प ध नि सां प सां
सरगम से साथी सरगम की धुन पर गाते चले
पापा नहीं हैं...

रामपुर का बासी हूँ - Rampur Ka Baasi Hoon (Kishore Kumar, Rampur Ka Laxman)

03:12
Movie/Album: रामपुर का लक्ष्मण (1972)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

रामपुर का बासी हूँ मैं लक्ष्मण मेरा नाम
सीधी-सादी बोली मेरी सीधा-सादा काम
ओ पर हूँ बड़ा अलबेला, सौ के बराबर अकेला
रामपुर का वासी...

रुकना-झुकना मैं क्या जानूँ ऐ भाई
हो यार की यारी मुझको यहाँ तलक़ लाई
अरे खेल तमाशा मुझको मत समझो प्यारो
हो अभी तो परदा उठने में देर है यारों
तुम देखोगे, उस रोज़ मुझे मैं अपनी जान पे जिस दिन खेला
रामपुर का बासी...

प्यार-मोहब्बत में वैसे तो ढीला हूँ
हो लेकिन दिल का मैं भी बड़ा रंगीला हूँ
अरे आँखों-आँखों ही में जिन पे लहराऊँ
ओ इन होंठों की लाली उतार ले जाऊँ
कर दूँ पागल होए, कोई गाँव की गोरी या कोई शहरी लैला
रामपुर का बासी...

सूट पहन के तुम देखो नक़ली सपना
हो मेरी धोती-कुरते पे सोचकर हँसना
अरे खद्दर की छाया में भारत जागा है
इस लाठी से अंग्रेज़ डर के भागा है
ये अंग्रेज़ी, फ़ैशन-वैशन मैं क्या जानूँ, मैं हूँ भारत का छैला
रामपुर का वासी...

सांवला रंग है मेरा - Sanwla Rang Hai Mera (Asha Bhosle, Rampur Ka Laxman)

03:08
Movie/Album: रामपुर का लक्ष्मण (1972)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले

हो सांवला रंग है मेरा, रेशमी अंग है मेरा
काला काला जादू है ऐसा मेरी नज़र में
हाय रे चाहे कहीं पर मारू कटारी लगे जिगर में
अरे रे रे देखो देखो बचो जरा
साँवला रंग है मेरा...

मेरी अदा में मस्तानी लेहर भी है
लेकिन इनमें थोड़ा थोड़ा ज़हर भी है
जिसने जिसने देखा जलवा हाय रे 
जिसने जिसने देखा जलवा मेरी अदाओं का 
कोई बचा और कोई मर गया
हाँ सांवला रंग है मेरा...

मेरे नशे में दिलवाला चूर रहे
जिसको जीवन प्यारा है वो दूर रहे
बुरा नहीं गुस्सा ही मेरा है रे
बुरा नहीं गुस्सा ही मेरा, मेरा तो प्यार भी
कभी कभी ग़ज़ब भी डर गया
हा सांवला रंग है मेरा...

देखो मुझपे ऐसे जो मुसकाओगे
ऐसा चक्कू मारूँगी रह जाओगे
कहती हूँ मैं मुझे ना छूना
कहती हूँ मैं मुझे ना छूना, मेरा हाथ छोड़ दो
अच्छा हुआ छू के मुझे डर गया
हा सांवला रंग है मेरा...

गुम है किसी के प्यार में - Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein (Kishore, Lata, Rampur Ka Laxman)

03:01
Movie/Album: रामपुर का लक्ष्मण (1972)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह शाम
पर तुम्हें लिख नहीं पाऊं, मैं उसका नाम, हाय राम

सोचा है एक दिन मैं उससे मिल के
कह डालूँ अपने, सब हाल दिल के
और कर दूँ जीवन उसके हवाले
फिर छोड़ दे चाहे अपना बना ले
मैं तो उसका रे, हुआ दीवाना
अब तो जैसा भी, मेरा हो अंजाम
गुम है किसी के...

चाहा है तुमने, जिस बावरी को
वो भी सजनवा, चाहे तुम्हीं को
नैना उठाए, तो प्यार समझो
पलकें झुका दे तो, इकरार समझो
रखती है कबसे, छुपा छुपा के
अपने होठों में, पिया तेरा नाम
गुम है किसी के...

Sunday, 29 May 2016

आज गा लो, मुस्कुरा लो - Aaj Gaa Lo Muskura Lo (Md.Rafi, Lalkaar)

23:53
Movie/Album: ललकार (1972)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मो.रफ़ी

Happy
आज गा लो, मुस्कुरा लो
आज गा लो, मुस्कुरा लो
महफ़िलें सजा लो
क्या जाने कल कोई साथी छूट जाए
जीवन की डोर, बड़ी कमज़ोर, यारों
किसको खबर कहाँ टूट जाए
गा लो मुस्कुरा लो...

हो तीर हसीनों के खाए ना जिसने
सीने पे गोली वो खायेगा कैसे, खायेगा कैसे
ज़ुल्फ़ों के साए में जो ना जिया हो
तोपों के साए में गायेगा कैसे, गाएगा कैसे
ज़िन्दगी का कोई हमसफ़र तो बना लो
गा लो, मुस्कुरा लो...

जंग और नफरत भरे इस जहां में
मोहब्बत का कोई चलन छोड़ जाओ, चलन छोड़ जाओ
यादों में कोई बहाए जो आँसू
किसी दिल में ऐसी लगन छोड़ जाओ, लगन छोड़ जाओ
है यादों में कितनी वफ़ा आज़मा लो
गा लो, मुस्कुरा लो...

Sad

टूटा हुआ तारा, नदियाँ की धारा
है कौन ऐसा जो लौटा के लाये
हमसे जो बिछड़ा है साथी हमारा
है कौन ऐसा जो लौटा के लाये
अब ये नज़र रास्ते से हटा लो
गा लो मुस्कुरा लो...

शहीदों का खूँ है, वफ़ा की निशानी
इसे आँसुओं से धोते नहीं है
ये मौत है नाज़ करने के काबिल
वीरों को मरने पे रोते नहीं है
आज यादों को उनकी गले से लगा लो
गा लो, मुस्कुरा लो...

बागों में बहार आई - Bagon Mein Bahaar Aayi (Anand Bakshi, Lata Mangeshkar, Mom Ki Gudiya)

23:46
Movie/Album: मोम की गुड़िया (1972)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: आनंद बक्षी, लता मंगेशकर

बागों में बहार आई, होठों पे पुकार आई
आजा, आजा, आजा, आजा मेरी रानी
रुत बेक़रार आई
रुत बेकरार आई, डोली में सवार आई
आजा आजा आजा, आजा मेरे राजा
बागों में बहार आई...
फूलों की गली में आई
भँवरों की टोलियाँ, भँवरों की टोलियाँ
दीये से पतंगा खेले, आँख मिचोलियाँ
बोले ऐसी बोलियाँ के प्यार जागा, जग सो गया
रुत बेकरार आई...

सपना तो सपनों की
बात है प्यार में, बात है प्यार में
नींद नहीं आती सैंया, तेरे इंतेज़ार में
हो के बेक़रार तुझे ढूँढूँ मैं, तू कहाँ खो गया
बाग़ों में बहार आई...

लम्बी लम्बी बातें छेड़ें
छोटी सी रात में, छोटी सी रात में
सारी बातें कैसे होंगी, इक मुलाक़ात में
एक ही बात में लो देख लो, सवेरा हो गया
बाग़ों में बहार आई...

नैनों में निंदिया है - Nainon Mein Nindiya Hai (Lata, Kishore, Joroo Ka Ghulam)

01:33
Movie/Album: जोरू का गुलाम (1972)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, किशोर कुमार

हाँ तो, नैनों में, निंदिया है
माथे पे, बिंदिया है
तो बालों में, गजरा है
आँखों में, कजरा है
ओह ओ
फिर कौन सी जगह है खाली, ओ मतवाली
मैं कहाँ रहूँगा, ओ बोलो कहाँ रहूँगा
ओ नैनों में निंदिया है...

तेरी गलियों का, मैं हूँ एक बंजारा
तेरे बिन दुनिया में, मेरा कौन सहारा
मेरी कब मर्ज़ी है, हममें हो ये दूरी
मैं तो जां भी दे दूँ, लेकिन है मजबूरी
पाँव में, पायल है
हाथों में, आँचल है
ज़ुल्फों में, खुशबू है
पलकों में, जादू है
फिर कौन सी जगह है खाली...

सीखे कोई तुमसे, झूठी बात बनाना
देखो दिल न तोड़ो, करके साफ़ बहाना
ऐसे सपनों का, कोई महल बनाओ
मेरे बेघर प्रेमी, मैं तुमको कहाँ बसाऊँ
सीने में, धड़कन है
बाहों में, कंगन है
कानों में, बाली है
होठों पे, लाली है
फिर कौन सी जगह है खाली
ओ मतवाली
मैं कहाँ रहूँगा
ओ बोलो-बोलो कहाँ रहूँगा
बस एक ही जगह है खाली
ये दिल वाली
तुम यहाँ रहोगे, अच्छा
तुम यहाँ रहोगे, अच्छा जी
तुम यहाँ रहोगे, ओके
तुम यहाँ रहोगे, Thank You