Showing posts with label 1966. Show all posts
Showing posts with label 1966. Show all posts

Saturday, 30 July 2016

झुमका गिरा रे - Jhumka Gira Re (Asha Bhosle, Mera Saaya)

04:47
Movie/Album: मेरा साया (1966)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहदी अली खान
Performed By: आशा भोंसले

झुमका गिरा रे, बरेली के बाज़ार में
झुमका गिरा, झुमका गिरा, झुमका गिरा
हाय हाय हाय
झुमका गिरा रे...

सैंयाँ आये नैन झुकाये घर में चोरी चोरी
बोले झुमका मैं पहना दूँ, आजा बाँकी छोरी
मैं बोली ना ना ना बाबा, ना कर जोरा-जोरी
लाख मनाया, सैंयाँ ने कलैय्याँ नाहीं छोड़ी
हाय कलैय्याँ नाहीं छोड़ी
(फिर क्या हुआ?)
फिर?
फिर झुमका गिरा रे
हम दोनों की तकरार में
झुमका गिरा रे...

घर की छत पे मैं खड़ी, गली में दिलबर जानी
हँसके बोले नीचे आ, अब नीचे आ दीवानी
या अँगूठी दे अपनी या छल्ला दे निशानी
घर की छत पे खड़ी-खड़ी मैं हुई शरम से पानी
हाय हुई शरम से पानी
(फिर क्या हुआ?)
दैया!
फिर झुमका गिरा रे
हम दोनों के इस प्यार में
झुमका गिरा रे...

बगिया में बलमा ने मेरी लट उलझी सुलझाई
थाम के आँचल बोले, गोरी तू मेरे मन भाई
आँख झुका के कुछ ना बोली
कुछ ना बोली हाय, हाय, हाय
आँख झुकाके कुछ ना बोली, धीरे से मुसकाई
सैंयाँ ने जब छेड़ा मुझको, हो गई हाथापायी
हाय हो गई हाथापायी
(अरे, फिर क्या हुआ?)
फिर झुमका गिरा रे
मैं क्या बोलूँ बेकार में
झुमका गिरा रे...

आपके पहलू में आकर - Aapke Pahloo Mein Aa Kar (Md.Rafi, Mera Saaya)

04:45
Movie/Album: मेरा साया (1966)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहदी अली खान
Performed By: मो.रफ़ी

आपके पहलू में आकर रो दिये
दास्तान-ए-ग़म सुनाकर रो दिये
आपके पहलू में...

ज़िन्दगी ने कर दिया जब भी उदास
आ गये घबरा के हम मंज़िल के पास
सर झुकाया, सर झुकाकर रो दिये
आपके पहलू में आकर...

शाम जब आँसू बहाती आ गई
हर तरफ़ ग़म की उदासी छा गई
दीप यादों के जलाकर रो दिये
आपके पहलू में आकर...

ग़म जुदाई का सहा जाता नहीं
आपके बिन अब रहा जाता नहीं
प्यार में क्या-क्या गँवाकर रो दिये
दास्तान-ए-ग़म सुनाकर रो दिये
आपके पहलू में आकर...

नैनों वाली ने हाय मेरा दिल लूटा - Nainon Waali Ne Haay Mera Dil Loota (Lata Mangeshkar, Mera Saaya)

04:44
Movie/Album: मेरा साया (1966)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहदी अली खान
Performed By: लता मंगेशकर

नैनों वाली ने, हाय मेरा दिल लूटा 
नैनों वाली ने, भोली भाली ने, इक मतवाले ने 
हाय मेरा दिल लूटा...

मुस्काती, इठलाती, गाती आयी ज़ुल्फ़ें खोले
कोयलिया चुप हो जाये जब उसकी पायल बोले 
मुझे दिखा के प्यार भरे दो नैना भोले-भोले
नैनों वाली ने...

नाज़ो अदा से चाँद के आगे घूँघट जब सरकाये
चाँद तड़प कर उसके गोरे कदमों पे गिर जाये 
तारे पूछे हुआ है क्या, तो चाँद ये बोले
नैनों वाले ने..

.क़ैद में उसकी जो आ जाये वो क़ैदी ना छुटे
लाखों बँधन टूटे लेकिन ये बँधन ना टूटे
नींद चुरा ली मुझसे करके वादे झूठे-झूठे
नैनों वाली ने...

Monday, 20 June 2016

चलत मुसाफिर मोह लिया रे - Chalat Musafir Moh Liya Re (Manna Dey, Teesri Kasam)

01:04
Movie/Album: तीसरी कसम (1966)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मन्ना डे

चलत मुसाफिर मोह लिया रे
पिंजरे वाली मुनिया

उड़ उड़ बैठी हलवईया दुकनिया
बर्फी के सब रस ले लिया रे
पिंजरे वाली मुनिया...

उड़ उड़ बैठी बजजवा दुकनिया
अरे कपड़ा के सब रस ले लिया रे
पिंजरे वाली मुनिया...

जियो जियो पलकदास जियो

उड़ उड़ बैठी पनवड़िया दुकनिया
अरे बीड़ा के सब रस ले लिया रे
पिंजरे वाली मुनिया...
हाँ चलत मुसाफिर मोह लिया रे...

ओ हसीना जुल्फों वाली - O Haseena Zulfon Waali (Md.Rafi, Asha Bhosle, Teesri Manzil)

00:13
Movie/Album: तीसरी मंज़िल (1966)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

ओ हसीना ज़ुल्फ़ों वाली जान-ए-जहां
ढूँढती हैं काफ़िर आँखें किसका निशां
महफ़िल महफ़िल ऐ शमा फिरती हो कहाँ
वो अन्जाना ढूँढती हूँ
वो दीवाना ढूँढती हूँ
जलाकर जो छिप गया है
वो परवाना ढूँढती हूँ

गर्म है, तेज़ है, ये निगाहें मेरी
काम आ, जाएँगी सर्द, आहें मेरी
तुम किसी, राह में, तो मिलोगे कहीं
अरे इश्क़ हूँ, मैं कहीं ठहरता ही नहीं
मैं भी हूँ गलियों की परछाई
कभी यहाँ कभी वहाँ
शाम ही से कुछ हो जाता है
मेरा भी जादू जवां
ओ हसीना ज़ुल्फ़ों वाली...

छिप रहे, है ये क्या, ढंग है आपका?
आज तो, कुछ नया, रंग है आपका
हाय, आज की, रात मैं, क्या से क्या हो गयी
आहा, आपकी सादगी, तो भला हो गयी
मैं भी हूँ गलियों की परछाई
कभी यहाँ कभी वहाँ
शाम ही से कुछ हो जाता है
मेरा भी जादू जवां
ओ हसीना ज़ुल्फ़ों...

ठहरिये, तो सही, कहिये क्या नाम है
मेरी बदनामियों, का वफ़ा नाम है
ओहो! क़त्ल कर के चले, ये वफ़ा खूब है
हाय नादां तेरी, ये अदा खूब है
मैं भी हूँ गलियों की परछाई
कभी यहाँ कभी वहाँ
शाम ही से कुछ हो जाता है
मेरा भी जादू जवां
ओ हसीना ज़ुल्फ़ों...

Thursday, 16 June 2016

आजा आजा मैं हूँ प्यार - Aaja Aaja Main Hoon Pyar (Md.Rafi, Asha Bhosle, Teesri Manzil)

00:05
Movie/Album: तीसरी मंजिल (1966)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

आजा आजा मैं हूँ प्यार तेरा
अल्लाह अल्लाह इन्कार तेरा
ओ आजा, आह आह आजा...

ओ तुमपे हज़ारों की आँखें, चाहिये तुमको सहारा
पल्कों मैं आओ छुपा लूं, नाज़ुक तन है तुम्हारा
ओ आजा...
आजा आजा मैं हूँ प्यार तेरा...

हो मेरा ख़याल तुझे है, मैंने अभी यही जाना
सच्चा है प्यार की झूठा, ये है मुझे आज़माना
ओ आजा...
आजा आजा देखूँ प्यार तेरा...

ओ रखना था दिल पे हमारे, हाथ छुड़ा के चली हो
ओ जी हाँ ज़रा ये भी कहिये, आग लगा के चली हो ओ
ओ आजा...
आजा आजा देखो प्यार तेरा...

दीवाना मुझसा नहीं - Deewana Mujhsa Nahin (Md.Rafi, Teesri Manzil)

00:01
Movie/Album: तीसरी मंजिल (1966)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

दीवाना मुझसा नहीं इस अम्बर के नीचे
आगे है क़ातिल मेरा और मैं पीछे-पीछे
दीवाना मुझसा नहीं...

पाया है दुश्मन को जबसे प्यार के क़ाबिल
तबसे ये आलम है रस्ता याद न मंज़िल
नींद में जैसे चलता है कोई, चलना यूँ ही आँखें मींचे
दीवाना मुझसा नहीं...

हमने भी रख दी हैं कल पे कल की बातें
जीवन का हासिल है पल दो पल की बातें
दो ही घड़ी तो साथ रहेगा, करना क्या है तन्हाँ जी के
दीवाना मुझसा नहीं...

Wednesday, 15 June 2016

ओ मेरे सोना रे - O Mere Sona Re (Asha Bhosle, Md.Rafi, Teesri Manzil)

23:59
Movie/Album: तीसरी मंजिल (1966)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले, मो.रफ़ी

ओ मेरे सोना रे, सोना रे, सोना रे
दे दूंगी जान जुदा मत होना रे
मैंने तुझे ज़रा देर में जाना
हुआ कुसूर खफ़ा मत होना रे
ओ मेरे सोना रे...

ओ मेरी बाँहों से निकलके
तू अगर मेरे रस्ते से हट जाएगा
तो लहराके, हो बलखाके
मेरा साया तेरे तन से लिपट जाएगा
तुम छुड़ाओ लाख दामां
छोड़ते हैं कब ये अरमां
कि मैं भी साथ रहूँगी, रहोगे जहाँ
ओ मेरे सोना रे...

ओ मियां हमसे न छिपाओ
वो बनावट की सारी अदाएं लिये
कि तुम इसपे हो इतराते
कि मैं पीछे हूँ सौ इल्तिज़ाएं लिये
जी मैं खुश हूँ, मेरे सोना
झूठ है क्या, सच कहो ना
कि मैं भी साथ रहूँगी, रहोगे जहाँ
ओ मेरे सोना रे...

ओ फिर हमसे न उलझना
नहीं लट और उलझन में पड़ जाएगी
ओ पछताओगी कुछ ऐसे
कि ये सुरखी लबों की उतर जाएगी
ये सज़ा तुम भूल न जाना
प्यार को ठोकर मत लगाना
के चला जाऊंगा फिर मैं न जाने कहाँ
ओ मेरे सोना रे...

Tuesday, 14 June 2016

ओ मेरे शाह-ए-खूबाँ - O Mere Shah-e-Khubaan (Md.Rafi, Lata Mangeshkar, Love In Tokyo)

23:27
Movie/Album: लव इन टोक्यो (1966)
Music By: शंकर जयिकशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

ओ मेरे शाह-ए-खूबाँ, ओ मेरी जान-ए-जनाना
तुम मेरे पास होते हो, कोई दूसरा नहीं होता

कब खयालों की धूप ढलती है
हर क़दम पर शमा सी जलती है
मेरा साया जिधर भी जाता है
तेरी तसवीर साथ चलती है
ओ मेरे शाह-ए-खूबाँ...

तुम हो सहरा में, तुम गुलिस्ताँ में
तुम हो ज़र्रों में, तुम बियाबां में
मैंने तुमको कहाँ-कहाँ देखा
छुपके रहते हो तुम रग-ए-जाँ में
ओ मेरे शाह-ए-खूबाँ...

मेरी आँखों की जुस्तजू तुम हो
इल्तजा तुम हो, आरज़ू तुम हो
मैं किसी और को तो क्या जानूं
मेरी उल्फ़त की आबरू तुम हो
ओ मेरे शाह-ए-खूबाँ...

आ जा रे आ ज़रा - Aa Ja Re Aa Zara (Md.Rafi, Love In Tokyo)

23:10
Movie/Album: लव इन टोक्यो (1966)
Music By: शंकर जयिकशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

ये ज़िन्दगी की महफ़िल, महफ़िल में हम अकेले
दामन को कोई चूमे, ज़ुल्फ़ों से कोई खेले

आ जा रे आ ज़रा, लहरा के आ ज़रा
आँखों से दिल में समा
आ जा रे आ ज़रा...

देख फ़िज़ा में रंग भरा है
मेरे जिगर का ज़ख़्म हरा है
सीने से मेरे सर को लगा दे
हाथों में तेरे दिल की दवा है
आ जा रे आ ज़रा...

अपना सुलगना किसको दिखाऊँ
साँस के तूफ़ाँ कैसे छुपाऊँ
आँखें क्या क्या देख रही हैं
दिल पे जो गुज़री कैसे बताऊँ
आ जा रे आ ज़रा...

तेरे भी दिल में आग लगी है
मेरे भी दिल में आग लगी है
दोनों तरफ़ है एक सी हालत
दोनों दिलों पर बिजली गिरी है
आ जा रे आ ज़रा...

Monday, 13 June 2016

कोई सागर दिल को - Koi Sagar Dil Ko (Md.Rafi, Dil Diya Dard Liya)

00:28
Movie/Album: दिल दिया दर्द लिया (1966)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: मो.रफ़ी

कोई सागर दिल को बहलाता नहीं
बेख़ुदी में भी करार आता नहीं
कोई सागर दिल को...

मैं कोई पत्थर नहीं इन्सान हूँ
कैसे कह दूं गम से घबराता नहीं
कोई सागर दिल को...

कल तो सब थे कारवाँ के साथ-साथ
आज कोई राह दिखलाता नहीं
कोई सागर दिल को...

ज़िन्दगी के आईने को तोड़ दो
इसमें अब कुछ भी नज़र आता नहीं
कोई सागर दिल को...

लव इन टोक्यो - Love In Tokyo (Md.Rafi, Love In Tokyo)

00:24
Movie/Album: लव इन टोक्यो (1966)
Music By: शंकर जयिकशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

जापान, लव इन टोक्यो
ले गई दिल गुड़िया जापान की
पागल मुझे कर दिया
जापान, लव इन टोक्यो

ये तो शहर मस्ताना, जिसका अन्दाज़ माशूक़ाना
देता है प्यार का पैमाना, करता है सबको दीवाना
ले गई दिल...

देखो वो गोरी-गोरी राहें, हमको इशारों से बुलाएँ
कितनी रंगीन हैं फ़िज़ाएँ, जापानी परियां मुस्कुराएं
ले गई दिल...

नाचे हर मोड़ पे जवानी, कहती है प्यार की कहानी
आई वो कैबरे की रानी, जिसकी अदा में ज़िन्दगानी
ले गई दिल...

सायोनारा सायोनारा - Sayonara Sayonara (Lata Mangeshkar, Love In Tokyo)

00:22
Movie/Album: लव इन टोक्यो (1966)
Music By: शंकर जयिकशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

सायोनारा सायोनारा
वादा निभाऊँगी सायोनारा
इठलाती और बलखाती
कल फिर आऊँगी सायोनारा
सायोनारा, सायोनारा

छोड़ दे मेरी बाँहों को
रोक ना मेरी राहों को
इतनी भी बेताबी क्या
समझा अपनी निगाहों को
सायोनारा सायोनारा...

चंचल शोख़ बहारों में
रस बरसाते नज़ारों में
तुझको भूल ना पाऊँगी
होगा मिलन गुलज़ारों में
सायोनारा सायोनारा...

होंगी रोज़ मुलाक़ातें
अपने दिन अपनी रातें
कौन हमें फिर रोकेगा
जी भर कर करना बातें
सायोनारा सायोनारा...

Saturday, 11 June 2016

बहारों फूल बरसाओ - Baharon Phool Barsaao (Md.Rafi, Suraj)

00:26
Movie/Album: सूरज (1966)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

बहारों फूल बरसाओ, मेरा मेहबूब आया है
हवाओं रागिनी गाओ, मेरा मेहबूब आया है

ओ लाली फूल की मेहंदी लगा इन गोरे हाथों में 
उतर आ ऐ घटा काजल लगा इन प्यारी आँखों में 
सितारों माँग भर जाओ, मेरा मेहबूब आया है

नज़ारो हर तरफ अब तान दो एक नूर की चादर
बड़ा शर्मिला दिलबर है चला जाए ना शरमा कर
ज़रा तुम दिल को बहलाओ, मेरा मेहबूब आया है

सजाई है जवां कलियों ने अब ये सेज उल्फ़त की 
इन्हें मालूम था आएगी इक दिन रुत मोहब्बत की 
फिज़ाओं रंग बिखराओ, मेरा मेहबूब आया है

Friday, 10 June 2016

सजनवा बैरी हो गए- Sajanwa Bairi Ho Gaye (Mukesh, Teesri Kasam)

23:44
Movie/Album: तीसरी कसम (1966)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

सजनवा बैरी हो गये हमार
चिठिया हो तो, हर कोई बांचे
भाग न बांचे कोय
करमवा बैरी हो गये हमार

जाये बसे परदेस सजनवा, सौतन के भरमाये 
न संदेस न कोई खबरीया, रुत आये रुत जाये 
डूब गये हम बीच भंवर में, कर के सोलाह पार
सजनवा बैरी हो गये हमार...

सुनी सेज गोद मोरी सुनी, मरम ना जाने कोय
छटपट तड़पे प्रीत बिचारी, ममता आँसू रोये 
ना कोई इस पार हमारा, ना कोई उस पार
सजनवा बैरी हो गये हमार...

Wednesday, 8 June 2016

कलियों ने घूंघट खोले - Kaliyon Ne Ghunghat Khole (Md.Rafi, Dil Ne Phir Yaad Kiya)

02:18
Movie/Album: दिल ने फिर याद किया (1966)
Music By: सोनिक-ओमी
Lyrics By: जी.एल.रावल
Performed By: मोहम्मद रफ़ी

कलियों ने घूँघट खोले, हर फूल पे भँवरा डोले
लो आया प्यार का मौसम, गुल-ओ-गुलज़ार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले...

ओ होय, जब तू चमन में आए, हर गुंचा मुस्कराए
है बेहिजाब तेरा शबाब, हम हो गए दीवाने
लो आया प्यार का मौसम, तेरे दीदार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले...

ओ होय, हर-सू तेरा नशा है, हर ज़र्रा पी रहा है
तू आफ़ताब जाम-ए-शराब, रोशन हुए मैख़ाने
लो आया प्यार का मौसम, विसाल-ए-यार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले...

ओ होय, जान-ए-बहार आ जा, दिल के क़रार आ जा
ये शब ये ख़्वाब ये माहताब, अब तो लगे तड़पाने
लो आया प्यार का मौसम, मेरे दिलदार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले...

Tuesday, 31 May 2016

जब चली ठण्डी हवा - Jab Chali Thandi Hawa (Asha Bhosle, Do Badan)

00:13
Movie/Album: दो बदन (1966)
Music By: रवि
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: आशा भोसले

जब चली ठंडी हवा, जब उठी काली घटा
मुझको ऐ जान-ए-वफ़ा तुम याद आए 

ज़िन्दगी की दास्तां, चाहे कितनी हो हसीं 
बिन तुम्हारे कुछ नहीं
क्या मज़ा आता सनम, आज भूले से कहीं
तुम भी आ जाते यहीं
ये बहारें ये फिज़ा, देखकर ओ दिलरुबा
जाने क्या दिल को हुआ, तुम याद आये
जब चली ठण्डी हवा...

ये नज़ारे ये समा, और फिर इतने जवाँ 
हाए रे ये मस्तियाँ
ऐसा लगता है मुझे, जैसे तुम नज़दीक हो
इस चमन से जान-ए-जाँ 
सुन के पी पी की सदा, दिल धड़कता है मेरा
आज पहले से सिवा, तुम याद आये
जब चली ठण्डी हवा...

नसीब में जिसके जो लिखा था - Naseeb Mein Jiske Jo Likha Tha (Md.Rafi, Do Badan)

00:11
Movie/Album: दो बदन (1966)
Music By: रवि
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: मो.रफ़ी
नसीब में जिसके जो लिखा था, वो तेरी महफ़िल में काम आया
किसी के हिस्से में प्यास आई, किसी के हिस्से में जाम आया
नसीब में जिसके जो लिखा था

मैं एक फसाना हूँ बेकसी का, ये हाल है मेरी ज़िन्दगी का
ना हुस्न ही मुझको रास आया, ना इश्क ही मेरे काम आया
नसीब में जिसके जो लिखा था...

बदल गयी तेरी मंज़िलें भी, बिछड गया मैं भी कारवाँ से
तेरी मुहब्बत के रास्ते में, न जाने ये क्या मकाम आया
नसीब में जिसके जो लिखा था...

तुझे भूलाने की कोशिशें भी, तमाम नाकाम हो गई हैं
किसी ने ज़िक्र-ए-वफ़ा किया जब, ज़ुबां पे तेरा ही नाम आया
नसीब में जिसके जो लिखा था...

Sunday, 29 May 2016

ज़रा हौले-हौले चलो मोरे साजना - Zara Haule Haule Chalo More Saajna (Asha Bhosle, Sawan Ki Ghata)

02:03
Movie/Album: सावन की घटा (1966)
Music By: ओ.पी.नय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: आशा भोंसले

हौले-हौले साजना, धीरे-धीरे बालमा
ओ हो हो...
ज़रा हौले-हौले चलो मोरे साजना
हम भी पीछे हैं तुम्हारे
कैसी भीगी-भीगी रुत है सुहानी
कैसे प्यारे नज़ारे
ज़रा हौले-हौले चलो...

पड़ गई जनाब मैं तो आपके गले
अब तो निभाए बगैर ना चले
प्यार के सफ़र में होते ही रहेंगे
झगड़े हज़ार सनम
प्यार के दीवाने, चलते ही रहेंगे
फिर भी मिला के कदम सजना
होते ही रहेंगे नीची नज़र के
मीठे-मीठे इशारे
ज़रा हौले-हौले चलो...

देख ली हुज़ूर मैंने आपकी वफ़ा
बातों ही बातों में हो गये खफ़ा
दिल को तो दिलबर ले ही चुके हो
दिल का करार न लो
मुझे मेरा प्यार दो, दुनिया संवार दो
जीने की बात करो सजना
तुम जो नहीं तो कैसे लगेगी
जीवन नैय्या किनारे
ज़रा हौले-हौले चलो...

तुम सबसे हसीं हो - Tum Sabse Haseen Ho (Asha Bhosle, Mahendra Kapoor, Mohabbat Zindagi Hai)

01:43
Movie/Album: मोहब्बत ज़िन्दगी है (1966)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: आशा भोंसले, महेंद्र कपूर

तुम सबसे हसीं हो और सबसे जवां हो
अजी मेरी नज़र में आई हो, आई हो
जन्नत भी तुम्हीं हो, दुनिया भी तुम्हीं हो
अजी मेरी नज़र में आए हो, आए हो
तुम सबसे हसीं हो...

शाम सवेरे देखूँ बस एक ही सपना
साथ मेरे जब तुम हो, सब कुछ है अपना
रातें भी अपनी, दिन भी अपने, तुम भी अपने सैय्याँ, हो
तुम सबसे हसीं हो...

भूल नहीं की मैंने दिल तुमको दे कर
कौन है इस दुनिया में अजी तुमसे बेहतर
बाहों में मेरी गुनगुना के, मुस्कुरा के आ जाओ
तुम सबसे हसीं हो...

आज मेरी नज़रों को, होगा ना धोखा
आज तुम्हें है दिल की, आँखों से देखा
तुमसे ही मिलकर, मेरे दिलबर, दिल ने जाना, तुम क्या हो
तुम सबसे हसीं हो...