Showing posts with label 1990. Show all posts
Showing posts with label 1990. Show all posts

Thursday, 28 July 2016

चमकते चाँद को टूटा - Chamakte Chand Ko Toota (Ghulam Ali, Awaargi)

05:26
Movie/Album: आवारगी (1990)
Music By: अनु मालिक
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: गुलाम अली

चमकते चाँद को टूटा हुआ तारा बना डाला
मेरी आवारगी ने मुझको आवारा बना डाला

बड़ा दिलकश, बड़ा रँगीन, है ये शहर कहते हैं
यहाँ पर हैं हज़ारों घर, घरों में लोग रहते हैं
मुझे इस शहर की गलियों का बंजारा बना डाला
चमकते चाँद को टूटा...

मैं इस दुनिया को अक्सर देखकर हैरान होता हूँ
न मुझसे बन सका छोटा सा घर, दिन रात रोता हूँ
खुदाया तूने कैसे ये जहां सारा बना डाला
चमकते चाँद को टूटा...

मेरे मालिक, मेरा दिल क्यूँ तड़पता है, सुलगता है
तेरी मर्ज़ी, तेरी मर्ज़ी पे किसका ज़ोर चलता है
किसी को गुल, किसी को तूने अंगारा बना डाला
चमकते चाँद को टूटा...

यही आग़ाज़ था मेरा, यही अंजाम होना था
मुझे बरबाद होना था, मुझे नाकाम होना था
मेरी तक़दीर ने मुझको, तक़दीर का मारा बना डाला
चमकते चाँद को टूटा...

Monday, 6 June 2016

मुझे नींद न आये - Mujhe Neend Na Aaye (Udit Narayan, Anuradha Paudwal, Dil)

03:54
Movie/Album: दिल (1990)
Music By: आनंद मिलिंद
Lyrics By: समीर
Performed By: उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल

मुझे नींद न आये, नींद न आये, नींद न आये
मुझे चैन न आये, चैन न आये, चैन न आये
मुझे नींद न आये हो
मुझे नींद न आये, मुझे चैन न आये 
कोई जाये जरा ढूंढ के लाये 
न जाने कहाँ दिल खो गया

हालत क्या है कैसे तुझे बताऊँ मैं
करवट बदल बदल के रात बिताऊँ मैं
पूछो ज़रा पूछो क्या हाल है, हाल मेरा बेहाल है
कोई समझ न पाए क्या रोग सताए
कोई जाये ज़रा ढूँढ...

जान से भी प्यारा मुझको मेरा दिल है
उसके बिना एक पल भी जीना मुश्किल है
तौबा मेरी तौबा क्या दर्द है, दर्द बड़ा बेदर्द है
कभी मुझको हँसाए, कभी मुझको रुलाये
कोई जाये ज़रा ढूंढ...
मुझे नींद न आये...

हम प्यार करने वाले - Hum Pyar Karne Waale (Udit Narayan, Anuradha Paudwal, Dil)

03:53
Movie/Album: दिल (1990)
Music By: आनंद मिलिंद
Lyrics By: समीर
Performed By: उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल

हम प्यार करने वाले, दुनिया से न डरने वाले
यार जलने वालों को जलाएंगे
प्यार में जियेंगे मर जाएँगे

रोक सके जो दिल वालों को, ऐसी कोई जेल नहीं
दिल का लगाना इस दुनिया में, लोगों कोई खेल नहीं
बाँधा है किसने पागल हवा को
रोका है किसने उड़ती घटा को
तोड़ के पिंजड़ा उड़ जाएँगे
हाथ नहीं हम आएँगे
यार जलने वालों को...

लैला नहीं हम, मजनूँ नहीं हम
ज़ुल्म-ओ-सितम जो हँस के सहें
रोके किसी के हम तो रुके ना
अपना मिलन तो होके रहे
प्यार किया है प्यार करेंगे
हम तो ज़माने से ना डरेंगे
अपनी मोहब्बत की ताकत से
दुनिया को झुकाएँगे
यार जलने वालों को....

खम्बे जैसी खड़ी है - Khambe Jaisi Khadi Hai (Udit Narayan, Dil)

03:49
Movie/Album: दिल (1990)
Music By: आनंद मिलिंद
Lyrics By: समीर
Performed By: उदित नारायण

खंबे जैसी खडी है, लड़की है या छड़ी है
शोला है फुलझड़ी है, पट्टाखे की लड़ी है
आँखों में गुस्सा है, लबों पे गाली है
देखो ज़रा देखो यारों, खुद को समझती है क्या

गोरा गोरा ये बदन, बिजली से बना
४४० वोल्ट है, छूना है मना
इससे तुम टकराओ ना, जान के जान गंवाओं ना
नो नो नो नो नो नो नो
खंबे जैसी खड़ी है...

आई है कॉलेज में पढ़ने के लिए
जब देखो तैयार है लड़ने के लिए
हमने खाई है कसम, तोड़ेंगे इसका गुरुर हम
हा हा हा हा हा हा
खंबे जैसी खड़ी है...

ओ प्रिया प्रिया - O Priya Priya (Suresh Wadkar, Anuradha Paudwal, Dil)

03:47
Movie/Album: दिल (1990)
Music By: आनंद मिलिंद
Lyrics By: समीर
Performed By: सुरेश वाडकर, अनुराधा पौडवाल

ओ प्रिया, प्रिया, क्यूँ भुला दिया
बेवफा या बेरहम, क्या कहूँ तुझे सनम
तूने दिल तोड़ा है, भूल क्या हुई ये बता जा
ओ पिया, पिया, मै तेरी पिया
आँसुओं को पी गयी, जाने कैसे जी गयी
क्या है मेरी मजबूरी, कैसे मैं बताऊँ हुआ क्या
ओ प्रिया, प्रिया, क्यूँ भुला दिया...

तू बेवफा है जो मैं जान जाता
तुझसे कभी भी दिल ना लगाता
मुझपे यकीन कर, यूँ न इल्ज़ाम दे
दे कोई सज़ा मगर, बेवफा न नाम दे
मेरी दिलरुबा, तुने की जफ़ा
पर तुझे भूलेगी ना मेरी वफ़ा
ओ पिया पिया...

जी चाहता है, खुद को जला दूँ
मौत को अपने दिल से लगा लूँ
आ के ज़रा देख ले दिल मेरा चीर के
रंग मिलेंगे तुझे तेरी तसवीर के
मेरे साथिया, तेरा हो भला
यही मेरे टूटे हुए, दिल की सदा
ओ पिया पिया...