Showing posts with label 2011. Show all posts
Showing posts with label 2011. Show all posts

Monday, 6 June 2016

प्यार दो प्यार लो - Pyar Do Pyar Lo (Mika Singh, Thank You)

22:58
Movie/Album: Thank You (2011)
Music By: प्रीतम चक्रवर्ती
Lyrics By: कुमार
Performed By: मिका सिंह

गुल बत्ती कमरे की हो जाए तो तो, तो प्यार दो प्यार लो
अरे बेचैन दिल ठरकी हो जाए तो तो, तो प्यार दो प्यार लो
बेनमक पे असर, दाल जैसी अगर
घर की मुर्गी आ जाए तो
प्यार दो, प्यार लो...

हाँ दिल तो तबीयत से थोड़ा सा शौक़ीन, थोड़ा सा रंगीन है
हर साथ बैरों का पहरा है, ये मामला थोड़ा संगीन है
है हुस्न की खेतियाँ हर तरफ, यार मौका है दस्तूर भी
फेरे निभाएं या कांटे फसल थोड़ा, कन्फयूज़ ये सीन है
हो सावन में दिल मोर हो जाए तो
प्यार दो, प्यार लो
हाय तनहा यूँ ही बोर हो जाए तो
प्यार दो, प्यार लो
बंदिशें तोड़ कर, बेकरारी अगर बड़ी जोर हो जाए तो
प्यार दो, दो प्यार लो...

हो जंग लग ना जाए जवानी, इसे यारो थोड़ी रवां तो करो
लड्डू जो फूटे कभी सब्र टूटे तो, तुम ना किसी से डरो
सीने के अंदर जो अरमान है, उनको यूँ क़ैद रहने ना दो
आँखें वक़्त से कैद ना रहो, उसके आगे भी तुम कुछ करो
हो गुल बत्ती कमरे की हो...

Monday, 30 May 2016

जियें क्यूँ - Jiyein Kyun (Papon, Dum Maaro Dum)

22:58
Movie/Album: दम मारो दम (2011)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती 
Lyrics By: जयदीप साहनी
Performed By: पैपॉन

न आये हो, न आओगे, न फ़ोन पे बुलाओगे
न शाम की करारी चाय, लबों से यूँ पिलाओगे
न आये हो, न आओगे, न दिन ढले सताओगे
न रात की नशीली बाय से, नींद में जगाओगे
गए तुम गए हो क्यूँ, रात बाकी है
गए तुम गए हो क्यूँ, साथ बाकी है
गए तुम गए, हम थम गए, हर बात बाकी है
गए क्यूँ, तो जियें क्यूँ

न आये हो, न आओगे, न दूरियाँ दिखाओगे
न थाम के वो जोश में, यूँ होश से उड़ाओगे
न आये हो, न आओगे, न झूठ से सुनाओगे
न रूठ के सिरहाने में, रिमोट को छुपाओगे
गए तुम गए हो क्यूँ...

आँख भी थम गयी, ना थकी
रात भी न बंटी, ना कटी
रात भी छेड़ती, मारती
नींद भी लुट गयी, छीन गई
रात भी ना सही, ना रही
रात भी लाज़मी, ज़ाल्मी
गए तुम गए हो क्यूँ...
न आये हो...