Showing posts with label 1975. Show all posts
Showing posts with label 1975. Show all posts

Wednesday, 10 August 2016

एक दिन बिक जाएगा - Ek Din Bik Jaega (Mukesh)

05:02
Movie/Album: धरम करम (1975)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मुकेश

इक दिन बिक जाएगा, माटी के मोल
जग में रह जाएंगे, प्यारे तेरे बोल
दूजे के होंठों को, देकर अपने गीत
कोई निशानी छोड़, फिर दुनिया से डोल
इक दिन बिक...

अनहोनी पथ में काँटें लाख बिछाए
होनी तो फिर भी बिछड़ा यार मिलाए
ये बिरहा, ये दूरी, दो पल की मजबूरी
फिर कोई दिलवाला काहे को घबराये
धारा तो बहती है, बहके रहती है
बहती धारा बन जा, फिर दुनिया से डोल
एक दिन बिक...

परदे के पीछे बैठी साँवली गोरी
थाम के तेरे मेरे मन की डोरी
ये डोरी ना छूटे, ये बन्धन ना टूटे
भोर होने वाली है अब रैना है थोड़ी
सर को झुकाए तू, बैठा क्या है यार
गोरी से नैना जोड़, फिर दुनिया से डोल
एक दिन बिक...

Monday, 8 August 2016

अब के सजन सावन में - Ab Ke Sajan Saawan Mein (Lata Mangeshkar)

05:22
Movie/Album: चुपके चुपके (1975)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर

अब के सजन सावन में
आग लगेगी बदन में
घटा बरसेगी, मगर तरसेगी नज़र
मिल न सकेंगे दो मन
एक ही आँगन में
अब के सजन सावन...

दो दिलों के बीच खड़ी कितनी दीवारें
कैसे सुनूँगी मैं पिया प्रेम की पुकारें
चोरी चुपके से तुम लाख करो जतन, सजन
मिल न सकेंगे दो मन...

इतने बड़े घर में नहीं एक भी झरोंखा
किस तरह हम देंगे भला दुनिया को धोखा
रात भर जगाएगी ये मस्त-मस्त पवन, सजन
मिल न सकेंगे दो मन..

तेरे मेरे प्यार का ये साल बुरा होगा
जब बहार आएगी तो हाल बुरा होगा
कांटे लगाएगा ये फूलों भरा चमन, सजन
मिल न सकेंगे दो मन...

होली के दिन दिल खिल - Holi Ke Din Dil Khil (Sholay, Kishore, Lata)

05:15
Movie/Album: शोले (1975)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

चलो सहेली, चलो रे साथी
ओ पकड़ो-पकड़ो रे इसे न छोड़ो
अरे बैंया न मोड़ो
ज़रा ठहर जा भाभी, अरे जा रे सराबी
क्या ओ राजा, गली में आजा
होली-होली, भांग की गोली
ओ नखरे वाली, दूँगी मैं गाली
ओ रामू की साली
होली रे होली

होली के दिन दिल खिल जाते हैं
रंगों में रंग मिल जाते हैं
गिले शिक़वे भूल के दोस्तों
दुश्मन भी गले मिल जाते हैं

गोरी तेरे रंग जैसा थोड़ा सा मैं रंग बना लूँ
आ तेरे गुलाबी गालों से थोड़ा सा गुलाल चुरा लूँ
जा रे जा दीवाने तू, होली के बहाने तू, छेड़ ना मुझे बेसरम
पूछ ले ज़माने से, ऐसे ही बहाने से, लिए और दिए दिल जाते हैं
होली के दिन दिल...

यही तेरी मरज़ी है तो अच्छा चल तू ख़ुश हो ले
पास आ के छूना ना मुझे, चाहे मुझे दूर से भिगो ले
हीरे की कनी है तू, मट्टी की बनी है तू, छूने से टूट जाएगी
काँटों के छूने से, फूलों से नाज़ुक-नाज़ुक बदन छिल जाते हैं
होली के दिन दिल...

आली रे आली रे होली - Aali Re Aali Re Holi (Zakhmee, Kishore Kumar)

04:47
Movie/Album: ज़ख़्मी (1975)
Music By: बप्पी लाहिड़ी
Lyrics By: गौहर कानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

आया रे, आया रे
आली रे.. होली
आली रे आली रे होली
आली रे मस्तानों की टोली
तूफ़ान दिल में लिए
ज़ख़्मी दिलों का बदला चुकाने
आये हैं दीवाने

होली के रंग में, दिल का लहू ये
किसने मिला दिया
आई बहार, कलियाँ खिली तो
गुलशन जला दिया
दिल में होली जल रही है..

आँखें हैं लाल, जैसे गुलाल
छाती विशाल है
शेरों की चाल, उसपे जलाल
बचना मुहाल है
दिल में होली जल रही है...

तुम आ गए हो नूर - Tum Aa Gaye Ho Noor (Kishore, Lata, Aandhi)

03:37
Movie/Album: आँधी (1975)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर, किशोर कुमार

तुम आ गए हो, नूर आ गया है
नहीं तो चरागों से लौ जा रही थी
जीने की तुमसे, वजह मिल गयी है
बड़ी बेवजह जिन्दगी जा रही थी

कहाँ से चले, कहाँ के लिए
ये खबर नहीं थी मगर
कोई भी सिरा, जहाँ जा मिला
वही तुम मिलोगे
के हम तक तुम्हारी दुआ आ रही थी
तुम आ गए हो...

दिन डूबा नहीं, रात डूबी नहीं
जाने कैसा है सफ़र
ख़्वाबों के दीये, आँखों में लिए
वहीँ आ रहे थे
जहाँ से तुम्हारी सदा आ रही थी
तुम आ गए हो...

Sunday, 17 July 2016

ये मौसम आया है - Ye Mausam Aaya Hai (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Aakraman)

02:15
Movie/Album: आक्रमण (1975)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

ये मौसम आया है कितने सालों में
आजा कि खो जाएँ ख्वाबों ख्यालों में

आँखों का मिलना खूब रहा है
ये दिल दिवाना डूब रहा है
मतवाले नैनों के
इन शरबती, नर्गिसी प्यालों में
आजा खो जाएँ...

कहना नहीं था कहना पड़ा है
प्यार का जादू सबसे बड़ा है
मेरा दिल ना आ जाये
इन प्यार की मदभरी चालों में
आजा खो जाएँ...

देखो वीर जवानों अपने - Dekho Veer Jawanon Apne (Kishore Kumar, Aakraman)

01:39
Movie/Album: आक्रमण (1975)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

मेरी जान से प्यारे, तुझको तेरा
देश पुकारा जा
जा भैया, जा बेटा
जा मेरे यारा जा

देखो वीर जवानों अपने, खून पे ये इल्जाम न आए
माँ ना कहे के मेरे बेटे, वक़्त पड़ा तो काम न आए
देखो वीर जवानों अपने, खून पे ये इल्जाम न आए
देखो वीर जवानों...

हम पहले भारतवासी
फिर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई
हम पहले भारतवासी
नाम जुदा है तो क्या
भारत माँ के सब बेटे हैं भाई
अब्दुल उसके बच्चों को पाले
जो घर वापस राम न आये
देखो वीर जवानों अपने...

अँधा बेटा युद्ध पे चला तो
ना जा, न जा उसकी माँ बोली
वो बोला कम कर सकता हूँ
मैं भी दुश्मन की एक गोली
ज़िक्र शहीदों का हो तो क्यों
उनमें मेरा नाम न आये
देखो वीर जवानों अपने...

अच्छा चलते हैं
कब आएँगे, ये कहना मुश्किल होगा
तुम कहती हो, ख़त लिखना
ख़त लिखने से क्या हासिल होगा
ख़त के साथ रणभूमि से
विजय का जो पैगाम न आये
देखो वीर जवानों अपने...

फौजी गया जब गाँव में - Fauji Gaya Jab Gaanv Mein (Kishore Kumar, Aakraman)

01:29
Movie/Album: आक्रमण (1975)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

फौजी गया जब गाँव में
पहन के रंग रूट, फुल बूट पाँव में
फौजी गया जब गाँव में...

पहले लोगों ने रखा था मेरा नाम निखट्टू
दो दिन में जग ऐसे घुमा, जैसे घुमे लट्टू, हो लट्टू
भरती हो कर करनैला करनैल सिंह बन बैठा
मेरा बापू साथ मेरे जरनैल सिंह बन बैठा
आते देखा मुझको तो सब करने लगे सलामी
आगे पीछे दौड़े चाचा-चाची मामा-मामी

यारों ने सामान उठा कर रखा अपने सर पे
दरवाज़े पर बैठे थे सब, जब मैं पहुँचा घर पे
कस कर पूरे ज़ोर से फिर मैंने सैल्यूट जो मारा
सबकी छुट्टी हो गयी फिर मैंने बूट से बूट जो मारा
फौजी गया जब गाँव में

घर के अंदर जा कर फिर जब मैंने खोला बक्सा
देख रहे थे सब यूँ जैसे देखे जंग का नक्शा
सबको था मालूम खुलेगी शाम को रम की बोतल
सब आ बैठे घर मेरे, घर मेरा बन गया होटल

बीच में बैठा था मैं, सब बैठे थे आजु-बाजु
इतने में बन्दुक चली भई गाँव में आए डाकू
उतर गयी थी सबकी, छुप गए सारे डर के मारे
मैं घर से बाहर निकला, सब मेरा नाम पुकारे
मार के लाठी ज़मीं पे जट ने, डाकुओं को ललकारा
वो थे चार, अकेला मैं, मैंने चारों को मारा
फौजी गया जब गाँव में...

छोड़ के अपने घोड़े डाकू, जान बचा कर भागे
मेरी वाह-वाह करते सुबह नींद से लोग जागे
मैं खेतों की सैर को निकला, मौसम था मस्ताना
रस्ते में वो मिली मेरा था, जिससे इश्क़ पुराना
खूब सुने और खूब सुनाये, किस्से अगले पिछले
निकला चाँद तो हम दोनों भी खेत से बाहर निकले
हाय हाय मच गया शोर सारे गाँव में
फौजी गया जब गाँव में...

क़व्वाली गायेंगे - Qawwali Gaayenge (Asha Bhosle, Mahendra Kapoor, Aakraman)

01:19
Movie/Album: आक्रमण (1975)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: आशा भोंसले, महेंद्र कपूर

बाग़ की रौनक बन नहीं सकता
कोई फूल अकेला
रंग बिरंगे फूलों से
लगता है यारों मेला

पंजाबी गाएँगे, मराठी गाएँगे
गुजरती गाएँगे, बंगाली गाएँगे
आज चलो मिलकर हम सब क़व्वाली गायेंगे

हँसी आती है हमको आजकल के नौजवानों पर
दवा दर्द-ए-जिगर की ढूंढते हैं जो दुकानों पर
तड़प के प्यार में सीने से बस इलज़ाम मिलता है
वतन की राह में मरने से ही आराम मिलता है
मौसम साल महिना झूठ, मरना सच है, जीना झूठ
इश्क वतन दा सच्ची बात, तेरा हुस्न हसीना झूठ
मौसम साल महिना झूठ, मरना सच है, जीना झूठ
शम्मे वतन पर बने के परवाने जल जाएँगे 
आज चलो मिलकर...

यहाँ पैदा हुए हम या वहाँ, क्या फर्क पड़ता है
कोई हो रंग, कोई हो जुबां, क्या फर्क पड़ता है
जुबां है इसलिए कि आदमी मतलब है क्या समझे
न समझे इस से भी जो नासमझ उससे खुदा समझे
क्यूँ है बहज़ुबानों पर, अपनों और बेगानों पर
अब तक लहराते थे हम, झंडा सिर्फ मकानों पर
क्यूँ है बहज़ुबानों पर, अपनों और बेगानों पर
आज तिरंगा दिलों में अपने हम लहराएँगे
आज चलो मिलकर...

वो एक हसीन लड़की - Wo Ek Haseen Ladki (Kishore Kumar, Aakraman)

01:16
Movie/Album: आक्रमण (1975)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

अरे हमनशीं इक नाज़नीं आती है याद भूली नहीं
वो एक हसीन लड़की जो बस लाजवाब थी
अच्छी थी वो बड़ी अच्छी थी
वो मगर मेरी किस्मत खराब थी
वो एक हसीन लड़की...

जिस वक़्त वो गयी जी हुआ रंग से बोझल
उस वक़्त सामने पड़ी थी मेज़ पे बोतल
बोतल लगाई मुँह से, उसमें शराब थी हाय
अच्छी थी वो...

दो चार मुलाकातों से मैं आगे न बढ़ सका
ऐसी थी कोई बात जिसे मैं न पढ़ सका
चेहरे पे उसके लिखी हुई एक किताब थी
अच्छी थी वो...

छोटी उमर में - Choti Umar Mein (Kishore Kumar, Aakraman)

01:14
Movie/Album: आक्रमण (1975)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

छोटी उमर में
लम्बे सफ़र में
यूँ हमसफ़र थे
जेड़ा मुँह मोड़े
बेईमान होवे

अब गुस्से से काम न लेना
बेदर्दी का नाम न लेना
पर को ये इल्ज़ाम न लेना
हाय ऐसे दुःख में बैठे किसी का
जेड़ा दिल तोड़े
जेड़ा दिल तोड़े बेईमान होवे
छोटी उमर में...

ये बदमस्त हसीन नज़ारे
करते हैं हम तुमको इशारे
कहते हैं ले के नाम हमारे
मंदिर से पहले, अपने साथी का
जेड़ा संग छोड़े
जेड़ा संग छोड़े, बेईमान होवे
छोटी उमर में...

Friday, 24 June 2016

साल मुबारक साहेब जी - Saal Mubarak Saheb Ji (Mukesh, Md.Rafi)

02:55
Movie/Album: दो जासूस (1975)
Music By: रविन्द्र जैन
Lyrics By: हसरत जयपुरी, रविन्द्र जैन
Performed By: मुकेश, मो.रफ़ी

साल मुबारक साहेब जी
लो लो आज पियो हँस के
दो घूंट सोमरस के
के साल भर इसका नशा रहेगा
जो आज पिये पिता सदा रहेगा
साल मुबारक साहेब जी...

अपने चेहरे से पर्दा हटाओ, रोशनी से निगाहें मिलाओ
चाँद की दूरियाँ तय हुई हैं, एक दूजे के नजदीक आओ
साल मुबाराज पापा जी, साल मुबारक काका जी
लो लो आज पियो...
और जो आज हँसे, हँसे जो
जो आज हँसे हँसता सदा रहेगा
साल मुबारक साहेब जी...

भूलकर अपने गम की कहानी, सब में मिल जाओ जैसे के पानी
ओ चार दिन की है ये जिंदगानी, इसमें भर लो रे भर लो जवानी
साल मुबारक साहेब जी
लो लो आज पियो...
जो आज मिले, मिले जो
जो आज मिले मिलता सदा रहेगा
साल मुबारक साहेब जी...

हमसे वाकिफ़ है सारा जमाना, नाम क्या है किसी ने ना जाना
काम लोगों के बिगड़े बनाना, यारों धंधा है अपना पुराना
काम बताना साहब जी, भूल ना जाना साहेब जी
लो लो आज पियो...
और जो आज गाये, गाता सदा रहेगा
साल मुबारक साहेब जी...

नव कल्पना नव रूप से - Nav Kalpana Nav Roop Se (Md.Rafi)

02:42
Movie/Album: मृग तृष्णा (1975)
Music By:शम्भू सेन
Lyrics By: शम्भू सेन
Performed By: मो.रफ़ी

नव कल्पना नव रूप से
रचना रची जब नार की
सत्यम शिवम सुन्दरम से
शोभा बढ़ी संसार की

कला की दासी कामिनी
सोलह कला परिपूर्ण है
विश्व में विश कन्या केये नाम से प्रसिद्ध है
हाव भाव अनुभाव सेसेवा करे भगवान की
नव कल्पना नव रूप...

चँद्रमा सो मुख सलोनो
श्याम वरणा केश है
नैनों से मृगनयनी है
वाणी मधुर उच्चारती
नृत्य गान त्रिकधान पूजा
इनका धरम है आरती
नव कल्पना नव रूप...

नी रे गा, गा रे गा नी रे पा मा गा
सां नी पा मा गा रे, मा गा रे सा
देव लोक की देवदासी
सुन्दर रूप लुभावनी
पैंजन कंचुकी करधनी
सोलह श्रृंगार सुहावनीशंख डमरू झाँझ झालर
नूपुर ध्वनि मनमोहनी
नव कल्पना नव रूप...