Showing posts with label Saudagar. Show all posts
Showing posts with label Saudagar. Show all posts

Friday, 3 June 2016

इमली का बूटा - Imli Ka Boota (Mohammad Aziz, Sadhana, Udit, Saudagar)

05:51
Movie/Album: सौदागर (1991)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मोहम्मद अज़ीज़, साधना सरगम, उदित नारायण

हे राजू, चल बीरू
तिनक तिनक तिन तारा...

इमली का बूटा, बेरी का पेड़
इमली खट्टी, मीठे बेर
इस जंगल में हम दो शेर
चल गई जल्दी हो गई देर

जिस दिन से तू रूठ गया
तेरी कसम दिल टूट गया
ना जाने कब रात हुई
ना जाने कब हुई सवेर
इमली का बूटा...

रौनक प्यार के नाम की है
ये दौलत किस काम की है
तेरे बिन हीरे मोती
लगते हैं मिट्टी के ढेर
इमली का बूटा...

मैं कुछ भी कर जाऊँगा
तेरे लिए मर जाऊँगा
मेरे लिए तू इतना कर
गीत वही बचपन का छेड़
तिनक तिनक तिन तारा..

सौदागर सौदा कर - Saudagar Sauda Kar (Manhar, Kavita, Sukhwinder, Saudagar)

05:47
Movie/Album: सौदागर (1991)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मनहर उदास, कविता कृष्णमूर्ति

तू पंछी परदेसी, तू जोगी है कि जादूगर
इनमें से कोई भी नहीं, मैं सपनों का सौदागर
सौदागर, सौदा कर
दिल ले ले, दिल दे कर

हाथ किसी का वो पकड़े
जो छोड़े जग सारा
तू ऊंचे महलों वाली
मैं बेघर बंजारा
इक दूजे के दिल में रहेंगे
क्या करना है घर
सौदागर सौदा कर...

तेरे साथ मैं कैसे
प्यार का सौदा कर लूँ
ऐसा कोई वादा कर
मैं जिसपे भरोसा कर लूँ
जो चाहे लिखवा ले मुझसे
कोरे कागज़ पर
सौदागर सौदा कर...

दिल तो है पर दिल के
परवान कहाँ से लाऊँ
डोली सहरा कंगन
सब सामान कहाँ से लाऊँ
थोड़ा सा सिंदूर कहीं से
ले आ बस जा कर
सौदागर, सौदा कर
दिल ले ले, दिल दे कर
सोचा समझ ले
बाद में न पछताना
ये कहकर
सौदागर सौदागर...