Showing posts with label Saraswatichandra. Show all posts
Showing posts with label Saraswatichandra. Show all posts

Wednesday, 10 August 2016

चंदन सा बदन - Chandan Sa Badan (Mukesh)

05:04
Movie/Album: सरस्वती चन्द्र (1968)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: लता मंगेशकर, मुकेश

चन्दन सा बदन, चंचल चितवन
धीरे से तेरा ये मुस्काना
मुझे दोष न देना जगवालों
हो जाऊं अगर मैं दीवाना
(हो जाए अगर दिल दीवाना)

ये काम कमान भंवे तेरी
पलकों के किनारे कजरारे
माथे पर सिंदूरी सूरज
होंठों पे दहकते अंगारे
साया भी जो तेरा पड़ जाए
आबाद हो दिल का वीराना
चन्दन सा बदन...

तन भी सुन्दर, मन भी सुन्दर
तू सुन्दरता की मूरत है
किसी और को शायद कम होगी
मुझे तेरी बहुत जरुरत है
पहले भी बहुत मैं तरसा हूँ (दिल तरसा है)
तू और ना दिल को तरसाना
चन्दन सा बदन...

ये विशाल नयन, जैसे नील गगन
पंछी की तरह खो जाऊ मैं
सिरहाना जो हो तेरी बाहों का
अंगारों पे सो जाऊं मैं
मेरा बैरागी मन डोल गया
देखी जो अदा तेरी मस्ताना
चन्दन सा बदन...

Friday, 5 August 2016

फूल तुम्हें भेजा है - Phool Tumhein Bheja Hai (Mukesh, Lata)

04:09
Movie/Album: सरस्वतीचन्द्र (1968)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

फूल तुम्हें भेजा है ख़त में
फूल नहीं मेरा दिल है
प्रियतम मेरे तुम भी लिखना
क्या ये तुम्हारे क़ाबिल है

प्यार छिपा है ख़त में इतना
जितने सागर में मोती
चूम ही लेता हाथ तुम्हारा
पास जो मेरे तुम होती
फूल तुम्हें भेजा है...

नींद तुम्हें तो आती होगी
क्या देखा तुमने सपना
आँख खुली तो तन्हाई थी
सपना हो न सका अपना
तन्हाई हम दूर करेंगे
ले आओ तुम शहनाई
प्रीत लगा के भूल न जाना
प्रीत तुम्हीं ने सिखलाई
फूल तुम्हें भेजा है...

ख़त से जी भरता ही नहीं अब
नैन मिले तो चैन मिले
चाँद हमारी अंगना उतरे
कोई तो ऐसी रैन मिले
मिलना हो तो कैसे मिले हम
मिलने की सूरत लिख दो
नैन बिछाये बैठे हैं हम
कब आओगे ख़त लिख दो
फूल तुम्हें भेजा है...

मैं तो भूल चली बाबुल - Main To Bhool Chali Babul (Lata Mangeshkar)

04:06
Movie/Album: सरस्वतीचन्द्र (1968)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: लता मंगेशकर

मैं तो भूल चली बाबुल का देस 
पिया का घर प्यारा लगे 
कोई मैके को दे दो संदेस 
पिया का घर प्यारा लगे 

ननदी में देखी है बहना की सूरत 
सासू जी मेरी है ममता की मूरत 
पिता जैसा, ससुर जी का भेस
पिया का घर...

चँदा भी प्यारा है सूरज भी प्यारा 
पर सबसे प्यारा है सजना हमारा 
आँखें समझे जिया का संदेस
पिया का घर...

बैठा रहे सैयां नैनों को जोड़े 
इक पल वो मुझको अकेला ना छोड़े 
नहीं जिया को कोई क्लेश
पिया का घर...

Saturday, 11 June 2016

हमने अपना सब कुछ खोया - Humne Apna Sab Kuch Khoya (Mukesh, Saraswatichandra)

00:09
Movie/Album: सरस्वतीचन्द्र (1968)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश

हमने अपना सब कुछ खोया, प्यार तेरा पाने को
छोड़ दिया क्यों प्यार ने तेरे, दर-दर भटकाने को
प्यार तेरा पाने को
हमने अपना सब कुछ...

वो आँसू जो बह नहीं पाए, वो बातें जो कह नहीं पाए
दिल में छुपाए फ़िरते हैं हम, घुट कर मर जाने को
प्यार तेरा पाने को
हमने अपना सब कुछ...

उसकी रहे तू जिसकी हो ली, तुझको मुबारक़ प्यार की डोली
बैठ गए हम ग़म की चिता पर, ज़िन्दा जल जाने को
प्यार तेरा पाने को
हमने अपना सब कुछ...