Showing posts with label Purnima. Show all posts
Showing posts with label Purnima. Show all posts

Tuesday, 14 June 2016

तुम्हें ज़िन्दगी के उजाले - Tumhen Zindagi Ke Ujaale (Mukesh, Purnima)

23:01
Movie/Album: पूर्णिमा (1965)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: मुकेश

तुम्हें ज़िन्दगी के उजाले मुबारक
अंधेरे हमें आज रास आ गए हैं
तुम्हें पा के हम ख़ुद से दूर हो गए थे
तुम्हें छोड़कर अपने पास आ गए हैं
तुम्हें ज़िन्दगी के...

तुम्हारी वफ़ा से शिक़ायत नहीं है
निभाना तो कोई रवायत नहीं है
जहाँ तक क़दम आ सके आ गए हैं
अंधेरे हमें आज...
तुम्हें ज़िन्दगी के...

चमन से चले हैं ये इल्ज़ाम लेकर
बहुत जी लिए हम तेरा नाम लेकर
मुरादों की मंज़िल से दूर आ गए हैं
अंधेरे हमें आज...
तुम्हें ज़िन्दगी के...

हमसफ़र मेरे हमसफ़र - Humsafar Mere Humsafar (Mukesh, Lata Mangeshkar, Purnima)

22:57
Movie/Album: पूर्णिमा (1965)
Music By: जी.एस.कोहली
Lyrics By: अनजान
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

हमसफ़र मेरे हमसफ़र, पंख तुम परवाज़ हम
ज़िन्दगी का साज़ हो तुम, साज़ की आवाज़ हम
हमसफ़र मेरे हमसफ़र, पंख तुम परवाज़ हम
ज़िन्दगी का गीत हो तुम, गीत का अंदाज़ हम

आँख ने शरमा के कह दी
दिल के शरमाने की बात
एक दीवाने ने सुन ली
दूजे दीवाने की बात
प्यार की तुम इम्तेहां हो
प्यार का आग़ाज़ हम
हमसफर मेरे हमसफर...

ज़िक्र हो जब आसमाँ का
या ज़मीं की बात हो
ख़त्म होती है तुम्हीं पर
अब कहीं की बात हो
हो हसीं तुम, महजबीं तुम
नाज़नीं तुम, नाज़ हम
हमसफर मेरे हमसफर...