Showing posts with label Prem Dhawan. Show all posts
Showing posts with label Prem Dhawan. Show all posts

Friday, 5 August 2016

ओ नन्हें से फ़रिश्ते - O Nanhe Se Farishte (Md.Rafi)

05:17
Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मो.रफ़ी

ओ नन्हें से फ़रिश्ते, तुझसे ये कैसा नाता 
कैसे ये दिल के रिश्ते, ओ नन्हें से फ़रिश्ते 
Happy Birthday To You...

तुझे देखने को तरसे, क्यों हर घड़ी निगाहें 
बेचैन सी रहती हैं, तेरे लिये ये बाहें 
मुझे खुद पता नहीं है, मुझे तुझसे प्यार क्यूं है 
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

नाज़ुक सा फूल है तू, किसी और के चमन का
खुशबू से तेरी महके, क्यों बाग मेरे मन का
मेरी ज़िन्दगी में छाई, तुझसे बहार क्यूं है 
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

तू कुछ नहीं है मेरा, फिर भी ये तड़प कैसी 
तुझे देखते ही खून में, उठती है इक लहर सी 
हर वक्त मुझको रहता, तेरा इन्तज़ार क्यूं है 
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

Wednesday, 8 June 2016

हलके हलके चलो साँवरे - Halke Halke Chalo Sanwre (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar, Tangewali)

02:27
Movie/Album: तांगेवाली (1955)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

हल्के हल्के चलो साँवरे
प्यार की मस्त हवाओं में
दिल को ये डर है, पहला सफ़र है
इन अलबेली राहों में

हल्के हल्के चला ना जाये
प्यार की मस्त हवाओं में
जब तक है दम, चलो चलें हम
डाल के बाहें बाहों में

बढ़ने लगी दिल की धड़कन
डोल रहा क्यों मेरा तन मन, हाय मेरा तन मन
तू ही बता चैन कहाँ जब लागी लगन
दिल भी है तेरा, जाँ भी है तेरी
जबसे बसी हो निगाहों में
हल्के हल्के चलो साँवरे

तू मंज़िल मैं राही तेरा
तेरे बिना क्या जीना मेरा, क्या जीना मेरा
टूटे कभी ना छुटे कभी ये साथ पिया
प्यार की क़सम, संग रहेंगे हम
नील गगन की छाँव में
हल्के हल्के चलो साँवरे...