Showing posts with label Nandini Srikar. Show all posts
Showing posts with label Nandini Srikar. Show all posts

Monday, 20 June 2016

`हरजाईयाँ - Harjaiyaan (Nandini Srikar, Queen)

01:30
Movie/Album: क्वीन (2014)
Music By: अमित त्रिवेदी
Lyrics By: अन्विता दत्त गुप्तन
Performed By: नंदिनी श्रीकर

साये साये फिरते हैं जिधर मुडूं
बैठी है रुसवाईयां भी रुसके दूर
बहला, फुसला के खुद को नसीहतें करूं
झूठी मूठी सी टूटी फूटी सी
हो धुंधली-धुंधली सी मैं तो इधर-उधर फिरूँ
रूठी रूठी सी

हरजाईयां मिला वो होने को जुदा क्यूं
परछाईयाँ देके ही मुझे वो गया क्यूं

कांधे ये भारी से दिन को ढो नहीं पाते
चुनती रहूं मैं ये लम्हें गिर क्यूं हैं जाते
क्यूं बुनती मैं रहूँ
किस्मत के धागे
जो खुद ही मैं छीलूँ
उधड़े उधड़े रहम से मैं मिन्नतें करूं
झूठी-मूठी सी टूटी फूटी सी
हो किसको अब ये पड़ी है मैं उखड़ी उखड़ी हूँ
रूठी रूठी सी
हर्जाइयां मिला वो...

Monday, 13 June 2016

दुआ - Duaa (Nandini, Arijit, Shekhar, Shanghai)

00:37
Movie/Album: शंघाई (2012)
Music By: विशाल-शेखर
Lyrics By: कुमार
Performed By: नंदिनी श्रीकर, अरिजीत सिंह, शेखर रवजियानी

किसे पूछूं, है ऐसा क्यूं?
बेजुबां सा, ये जहां है
खुशी के पल, कहाँ ढूँढूं?
बेनिशां सा, वक़्त भी यहाँ है

जाने कितने लबों पे गिले हैं
ज़िन्दगी से कई फासले हैं
पसीजते हैं सपने क्यूं आँखों में
लकीरें जब छूते इन हाथों से यूं बेवजह
जो भेजी थी दुआ
वो जाके आसमां से यूं टकरा गयी
की आ गयी है लौट के सदा

सांसों ने कहाँ रुख मोड़ लिया
कोई राह नज़र में न आये
धड़कन ने कहाँ दिल छोड़ दिया
कहाँ छोड़े इन जिस्मों ने साये
यही बार-बार सोचता हूँ तन्हाँ मैं यहाँ
मेरे साथ-साथ चल रहा है यादों का धुआँ
जो भेजी थी दुआ...