Friday, 5 August 2016

मिले न फूल तो काँटों से - Mile Na Phool To Kaanton Se (Md. Rafi)

Movie/Album: अनोखी रात (1968)
Music By: रोशन
 Lyrics By: इन्दीवर 
Performed By: मो.रफ़ी

मिले न फूल तो काँटों से दोस्ती कर ली
इसी तरह से बसर हमने ज़िंदगी कर ली

अब आगे जो भी हो अंजाम, देखा जाएगा
ख़ुदा तलाश लिया और बंदगी कर ली
मिले न फूल तो...

नज़र मिली भी न थी और उनको देख लिया
ज़बां खुली भी न थी और बात भी कर ली
मिले न फूल तो...

वो जिनको प्यार है चांदी से, इश्क़ सोने से
वही कहेंगे कभी हमने ख़ुदकशी कर ली
मिले न फूल तो...
, , , , , , , ,

No comments:

Post a Comment