Sunday, 12 June 2016

ये लाल रंग - Ye Lal Rang (Kishore Kumar, Prem Nagar)

Movie/Album: प्रेम नगर (1974)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा
मेरा गम कब तलक, मेरा दिल तोड़ेगा

किसी का भी लिया नाम तो
आयी याद तू ही तू
ये तो प्याला शराब का
बन गया ये लहू
ये लाल रंग...

पीने की कसम डाल दी
पिऊंगा किस तरह
ये ना सोचा तूने यार मैं
जिऊंगा किस तरह
ये लाल रंग...

चला जाऊं कहीं छोड़ के
मैं तेरा ये शहर
ना तो यहाँ अमृत मिले
पीने को ना ज़हर
ये लाल रंग...
, , , , ,

No comments:

Post a Comment