Thursday, 23 June 2016

नई री लगन - Nayi Ri Lagan (Kumari Faiyaz, Madhurani, Yesudas, Alaap)

Movie/Album: आलाप (1977)
Music By: जयदेव
Lyrics By: राही मासूम रज़ा
Performed By: कुमारी फैय्याज़, मधुरानी, येसुदास

नई री लगन और मीठी बतियाँ
पिया जाने और जिया मोरा जाने सखी
किस किस बात पे धड़के छतियाँ
पिया जाने और जिया मोरा जाने सखी

बाल भी उलझे हैं, सपने भी
दूजे लागे हैं अपने भी
हो गये हम क्यों ऐसे दीवाने
पिया जाने और...

कागा जा, जा जा जा
जा रे कागा जा, जा जा जा, जा रे
ना दे मोरे पिया को संदेसवा
पिया नाहि आये
मोरे आली कैसे करे मन कब जाऊँ
पिया नाहि आये...

बरसे बदरिया सावन की
सावन में गुम क्यों मेरा मनवा
भनक सुनी पिया आवन की
उमड़ घुमड़ चहूँ दिश सो आयो
बिजुरी चमके झर लावन की
बरसे बदरिया सावन की...
, , , , , , ,

No comments:

Post a Comment