Monday, 20 June 2016

नाचे मन मोरा मगन - Nache Mann Mora Magan (Md.Rafi, Meri Surat Teri Aankhen)

Movie/Album: मेरी सूरत तेरी आँखें (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मो.रफ़ी

नाचे मन मोरा मगन तिक-दा-धीगी-धीगी
बदरा घिर आए, रुत है भीगी-भीगी
नाचे मन-मोरा मगन...

कुहू के कोयलिया, कहीं दूर पपीहा पुकारे
झूला झूलें सखियाँ, कि घर आजा बालम हमारे
घिर आए, बदरा घिर आए, रुत है भीगी-भीगी
नाचे मन-मोरा मगन...

यहीं रुक जाए, ये शाम आज ढलने ना पाए
टूटे ना ये सपना, कोई अब मुझे ना जगाए
घिर आए, बदरा घिर आए, रुत है भीगी-भीगी
नाचे मन-मोरा मगन...

छुप-छुप ऐसे में, कोई मधुर गीत गाए
गीतों के बहाने, छुपी बात होंठों पे आए
घिर आए, बदरा घिर आए, रुत है भीगी-भीगी
नाचे मन-मोरा मगन...
, , , , ,

No comments:

Post a Comment