Saturday, 4 June 2016

दीवाना दिल - Deewana Dil (Sonu Nigam, Pardes)

Movie/Album: परदेस (1997)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: सोनू निगम

दिल, ये दिल...
ये दिल दीवाना दीवाना है ये दिल
दीवाने ने मुझको भी कर डाला दीवाना
मैंने उसके शहर को छोड़ा
उसकी गली में दिल को तोड़ा
फिर भी सीने में धड़कता है ये दिल
मैंने दिल से उसे निकाला
जो ना करना था कर डाला
फिर भी याद उसी को करता है ये दिल
ये दिल दीवाना...

दिल की खता भी है क्या
मुझको गिला भी है क्या
इस दिल्लगी के सिवा
दिल ने किया भी है क्या
आशिक़ है ये चोर नहीं है, मैं क्या करूं
दिल पे मेरा ज़ोर नहीं है, मैं क्या करूं
ये दिल दीवाना...

दिल कैसा बेपीर है
वो एक तस्वीर है
मैं कहता हूँ तोड़ दे
कहता है ज़ंजीर है
कोई कच्ची डोर नहीं है, मैं क्या करूं
दिल पे कोई ज़ोर नहीं है, मैं क्या करूं
ये दिल दीवाना ...
, , , , ,

No comments:

Post a Comment